न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का दूसरा ट्रेलर आया सामने, गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने से चूकी यह फिल्म

एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ का दूसरा ट्रेलर आज सोमवार (6 जनवरी) को रिलीज हो गया। यह 1.50 मिनट का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 11:58:41

2 News : कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का दूसरा ट्रेलर आया सामने, गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने से चूकी यह फिल्म

एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ का दूसरा ट्रेलर आज सोमवार (6 जनवरी) को रिलीज हो गया। यह 1.50 मिनट का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में कंगना खूब जंच रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत डायलॉग “माननीय प्रधानमंत्रीजी जैसा कि हम सब देख रहे हैं कि आप कुर्सी नहीं एक शेर पर सवार है, जिसकी दहाड़ और हुंकार पूरे विश्व में गूंजती है” से शुरू होती है। इसमें एक डायलॉग और सुनने को मिल रहा है, “इमरजेंसी घोषित करने के लिए पूरी कैबिनेट की सहमति आवश्यक होती है इंदिरा जी..मैं ही कैबिनेट हूं राष्ट्रपति जी।”

इसके बाद जबरदस्त मारकाट देखने को मिल रही है। एक और डायलॉग है, “इंदिरा इज इंडिया।” जी स्टूडियो और मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी कंगना ही हैं। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना ने ट्रेलर इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “1975, आपातकाल-भारतीय इतिहास का एक निर्णायक अध्याय। इंदिरा : भारत की सबसे पॉवरफुल वुमन। उनकी महत्वाकांक्षा ने देश को बदला, लेकिन उनके #आपातकाल ने इसे अराजकता में डुबो दिया।”

उल्लेखनीय है कि ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट 4 बार टाली गई। फिल्म पिछले साल के लास्ट में रिलीज होनी थी लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी। सिख संगठनों की आपत्ति के बाद फिल्म से कुछ विवादित सीन हटाने को कहा गया। फिल्म में कंगना ने साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाख नायर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक की भी अहम भूमिका है।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,emergency,emergency movie,emergency kangana,emergency trailer,payal kapadia,director payal kapadia,all we imagine as light movie,golden globe award

पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ दो कैटेगरी में की गई थी नॉमिनेट

पायल कपाड़िया के डायरेक्शन में बनी ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ फिल्म साल 2025 का प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड का खिताब जीतने से चूक गई है। फिल्म दो कैटेगरी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज और डायरेक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट की गई थी। बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज में इसे पछाड़ जैक्स ऑडियार्ड की ‘एमिलिया पेरेज’ और बेस्ट डायरेक्टर में 'द ब्रूटलिस्ट' के निर्देशक ब्रैडी कॉर्बेट ने अवार्ड पर कब्जा जमाया।

82वां गोल्डन ग्लोब अवार्ड समारोह लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में ऑर्गेनाइज हुआ। उल्लेखनीय है कि ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ से पहले और भी भारतीय फिल्म इस अवार्ड की रेस में शामिल हो चुकी हैं, जिसमें एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ का नाम भी शामिल है। बता दें ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ को दुनियाभर के कई बेहतरीन अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है।

इससे पहले साल 1988 में रिचर्ड एटनबरो की ‘गांधी’ ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता था। लोगों को उम्मीद थी कि 36 साल के बाद हमें फिर से यह सम्मान हासिल होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह एक मलयालम फिल्म है। ये 2 नर्सों प्रभा और अनु की कहानी है। दोनों अपनी दोस्तों के साथ एक ट्रिप पर जाती हैं, जहां वो खुद की पहचान तलाशती हैं। उन्हें आजादी के मायने समझ आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ