न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘टीकू वेड्स शेरू’ के सेट पर कंगना को मिला ‘दुर्लभ रत्न’! दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह से है यह शिकायत

एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कंगना बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे देश से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 9:08:23

‘टीकू वेड्स शेरू’ के सेट पर कंगना को मिला ‘दुर्लभ रत्न’! दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह से है यह शिकायत

एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कंगना बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे देश से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय सामने रखती हैं। फैंस को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी रहती है। कंगना की पिछली फिल्म थलाइवी थी, जो तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री व एक्ट्रेस जे. जयललिता की जीवनी पर आधारित थी। अब कंगना ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे डायरेक्टर की सीट पर बैठकर कैमरे के साथ पोज दे रही हैं। कंगना ने इन फोटो के माध्यम से गुजरे जमाने के मशहूर डायरेक्टर बिमल रॉय और उनकी फैमिली को थैंक्स बोला है।

कंगना ने कैप्शन में लिखा, “यह कोई सामान्य दिन नहीं है, आज ‘टीकू वेड्स शेरू’ मूवी के एक सेट में मुझे भारतीय सिनेमा के 1950 के स्वर्ण युग से एक दुर्लभ रत्न, न्यूऑल कैमरा मिला। जैसा कि मैं अपनी दूसरी फीचर फिल्म 'इमरजेंसी' का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं, यह किसी वरदान से कम नहीं है। फिल्मांकन के लिए हमें यह कीमती रत्न देने के लिए बिमल रॉय जी के परिवार को धन्यवाद।”

बताया जा रहा है कि बिमल रॉय कभी इस कैमरे को अपनी फिल्मो में इस्तेमाल किया करते थे और अब इसे उनके परिवार ने कंगना को शूटिंग के लिए दिया है। उल्लेखनीय है कि कंगना के प्रॉडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले 'टीकू वेड्स शेरू' फिल्म की शूटिंग हो रही है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को साई कबीर डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने कंगना की फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' का भी निर्देशन किया था।

kangana ranaut,deepika padukone,ranveer singh,tiku weds sheru movie,bollywood news in hindi

‘दीपिका को लगता है कि मैं हर 6 महीने में बदल जाता हूं’

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी को तीन साल हो गए हैं। इसके बाद भी दोनों खुलेआम एक-दूसरे से इश्क का इजहार करते नजर आते हैं। हाल ही में इनकी फिल्म 83 रिलीज हुई। इसमें रणवीर ने कपिल देव और दीपिका ने उनकी पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाया। अब एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में रणवीर ने कहा कि दीपिका को लगता है कि मैं हर 6 महीने में बदल जाता हूं। दरअसल मैं किरदार निभाने के लिए बारिकी से निरीक्षण करता हूं। ये सब मेरे अंदर बदलाव भी करते हैं।

जिसे देखकर मेरी वाइफ प्यार से शिकायत करती हैं कि मुझमें हर 6-8 महीने में एक नया इंसान पाती हैं। मैं इस पर मजाक में कहता हूं कि ये बदलाव लाइफ को मजेदार बनाते हैं। इसका एक फायदा ये भी है कि तुम एक ही व्यक्ति से बोर भी नहीं होगी। दीपिका ने इससे पहले केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन के सामने रणवीर की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि रणवीर ने मुझसे प्रॉमिस किया था कि वो एक दिन मेरे लिए ब्रेकफास्ट बनाएंगे। आज तक ऐसा नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर