न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के 21 साल बाद पत्नी से अलग हुए कमल सदाना, ‘बेखुदी’ में काजोल के साथ शुरू किया था करियर

पिछले दिनों अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद तलाक ले लिया था। अब एक और अभिनेता ने तलाक की घोषणा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 4:39:09

शादी के 21 साल बाद पत्नी से अलग हुए कमल सदाना, ‘बेखुदी’ में काजोल के साथ शुरू किया था करियर

पिछले दिनों अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने शादी के 15 साल बाद तलाक ले लिया था। अब एक और अभिनेता ने तलाक की घोषणा कर दी है। वर्ष 1992 में काजोल की पहली फिल्म 'बेखुदी' के साथ ही बॉलीवुड में करियर शुरू करने वाले अभिनेता कमल सदाना ने पत्नी लीजा जॉन से अलग होने का फैसला कर लिया है। कमल और लीजा 1 जनवरी 2000 को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। 50 वर्षीय कमल ने वर्ष 2005 में बॉलीवुड छोड़ दिया, वहीं लीजा एक मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो अब गोवा में रहती हैं। उनके दो बच्चे अंगथ और लीया हैं। कमल ने ईटाइम्स वेबसाइट से अलग होने की खबर की पुष्टि की।

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही अलग रहना शुरू!

कमल ने कहा कि दो लोग बड़े होने के बाद अलग हो जाते हैं और अलग-अलग दिशाओं में जाते हैं। ऐसी चीजें हर जगह हो रही हैं और हमारा मामला भी उन्हीं में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही कपल ने अलग रहना शुरू कर दिया है। कमल जहां मुंबई में रहते हैं, तो वहीं लीजा माता-पिता के साथ गोवा में शिफ्ट हो गई हैं। कमल को आखिरी बार ऑनस्क्रीन पर सुचित्रा पिल्लई के साथ फिल्म कर्कश (2005) में देखा गया था। वर्ष 2007 में कमल फिल्म विक्टोरिया नंबर 203 : डायमंड्स आर फॉरएवर के निर्माता बने। यह फिल्म उनके पिता की फिल्म 'विक्टोरिया नंबर 203' की रीमेक थी, जो वर्ष 1972 में सुपरहिट रही थी।

कमल के 20वें जन्मदिन पर हुई थी कुछ ऐसी अनहोनी!

21 अक्टूबर 1990 को कमल के 20वें बर्थडे पर उनके पिता बृज सदाना ने उनकी मां सईदा खान और बहन नम्रता की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी। सईदा और बृज के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कमल आज भी उस हादसे को याद करते हुए कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि आखिर डैड ने ऐसा क्यों किया। काजोल के पहले हीरो रहे कमल ने रंग (1993), बाली उमर को सलाम (1994), रॉक डांसर (1995), हम सब चोर हैं (1995), हम हैं प्रेमी (1996), अंगारा (1996), निर्णायक (1997), मोहब्बत और जंग (1998), कर्कश (2005) जैसी फिल्मों में काम किया है। 'रंग' को छोड़ दें तो उनकी कोई भी फिल्म सफल नहीं रही। वे 2006 में टीवी सीरियल 'कसम से' में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर