Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी में एक्सपायरी डेट चाहिए काजोल को! 'टू मच' शो में किया खुलासा, विकी-कृति और ट्विंकल रह गए हैरान

अमेज़न प्राइम के शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल में काजोल ने कहा कि शादी में एक्सपायरी डेट और रिन्यूएबल ऑप्शन होना चाहिए। इस पर विकी कौशल, कृति सेनन और ट्विंकल भी चौंक गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Nov 2025 8:45:14

शादी में एक्सपायरी डेट चाहिए काजोल को! 'टू मच' शो में किया खुलासा, विकी-कृति और ट्विंकल रह गए हैरान

एक्ट्रेस काजोल को उनकी सटीक एक्टिंग और मजेदार स्वभाव के लिए फैंस बेहद पसंद करते हैं। उन्होंने कई बार अपने अभिनय कौशल से खुद को साबित किया है। वहीं, काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे पावरफुल कपल्स में गिनी जाती है। हालांकि काजोल सामान्यतः लाइमलाइट में कम रहती हैं, लेकिन अमेज़न प्राइम के शो “टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल” में होस्ट के रूप में नजर आने के बाद वे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

शो में विकी-कृति के साथ खुलकर हुई बातचीत

हाल ही में शो में विकी कौशल और कृति सेनन ने हिस्सा लिया। इस एपिसोड में काजोल ने शादी और रिश्तों पर अपने अनोखे विचार साझा किए। शो के “ये या वो” सेक्शन में सवाल पूछा गया कि क्या शादी में कोई रिन्यूएबल ऑप्शन और एक्सपायरी डेट होनी चाहिए।

कृति, ट्विंकल और विकी ने इस सवाल पर असहमति जताते हुए रेड जोन लिया, यानी उन्होंने इसका समर्थन नहीं किया। वहीं काजोल ने ग्रीन जोन में जाकर इस बात को स्वीकार किया। इस पर ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “ये शादी है, कोई वॉशिंग मशीन नहीं।” काजोल ने हंसते हुए जवाब दिया, “कौन कहता है कि आपकी शादी हमेशा सही इंसान से ही होगी?”
एक्सपायरी डेट और रिन्यूएबल ऑप्शन की जरूरत

काजोल ने आगे कहा, “कोई एक रिन्यूएबल ऑप्शन तो होना चाहिए। अगर शादी में एक्सपायरी डेट होगी, तो किसी को भी लंबे समय तक अनहैप्पी रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।”

इसके जवाब में कृति ने हल्के मज़ाक में कहा, “अगर आप इस बात पर मानती हैं, तो घर पर तो चांदी है।” वहीं, ‘पैसा खुशी खरीद सकता है?’ वाले सवाल पर काजोल ने रेड जोन चुना। उन्होंने कहा, “यह इस बात पर निर्भर करता है कि कितना पैसा है।”

काजोल की बातों ने मचाया तहलका


यह पहला मौका नहीं है जब काजोल अपने बयानों की वजह से चर्चा में आई हों। करण जौहर और जान्हवी कपूर वाले एपिसोड में इन्फिडेलिटी पर उनके विचारों ने दर्शकों और सोशल मीडिया में काफी हलचल मचा दी थी। इस बार भी उनके शादी और रिश्तों पर दिए गए विचारों ने शो को चर्चा का केंद्र बना दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका