न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसी ड्रेस पर बना काजोल का मजाक! नसीर-अध्ययन की फिल्म का मोशन पोस्टर और इस वेबसीरीज का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस काजोल अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं। वे बगैर लाग लपेट अपनी बात कहती हैं और राय रखने में जरा भी नहीं कतरातीं। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 7:24:13

ऐसी ड्रेस पर बना काजोल का मजाक! नसीर-अध्ययन की फिल्म का मोशन पोस्टर और इस वेबसीरीज का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस काजोल अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं। वे बगैर लाग लपेट अपनी बात कहती हैं और राय रखने में जरा भी नहीं कतरातीं। हालांकि फिलहाल हम उनके ड्रेसिंग सेंस पर बात करने वाले हैं। हाल ही में काजोल को फिल्मफेयर अवार्ड के लिए ड्रेस अप होते देखा गया और उनका ड्रेसिंग सेंस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनके पीछे पड़ गए। दरअसल काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फिल्मफेयर अवार्ड के लिए तैयार नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कलर का बॉडीकोन गाउन पहना है। इस ड्रेस का कॉलर लोगों को थोड़ा अजीबोगरीब लगा, लिहाजा ट्रोलर्स ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा- 'इसने मेरी बाइक का कवर पहना है।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'इसने क्या लिफाफा पहन लिया है।' इससे पहले काजोल का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी बहन तनीषा मुखर्जी के साथ लड़ती हुई नजर आई थीं। मां तनुजा दोनों को चुप कराने की कोशिश कर रही थीं। काजोल ने तनीषा को 'शट अप' कहा। नब्बे के दशक में करियर की शुरुआत करने वालीं काजोल ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। दोनों ने बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले जैसी कई टॉप फिल्मों में काम किया।

एडवेंचर-ड्रामा फिल्म है नसीरुद्दीन शाह और अध्ययन सुमन की रणछोड़

नसीरुद्दीन शाह और अध्ययन सुमन की एडवेंचर-ड्रामा फिल्म रणछोड़ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इसमें नसीरुद्दीन की आवाज में एक आइकॉनिक डायलॉग सुनने को मिलता है। शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। रणछोड़ एक युवा और प्रतिभाशाली व्यक्ति की महत्वाकांक्षाओं की कहानी है, जो परिवार को कर्ज से बचाने के लिए एक भावनात्मक और उतार-चढ़ाव भरी यात्रा पर निकलता है। नसीरुद्दीन ने कहा कि जब मैंने इसकी स्क्रिप्ट के पहले सीन को पढ़ा, तब से ही फिल्म को लेकर मेरी दिलचस्पी बढ़ गई।

यह पारिवारिक कोण के साथ रोमांच और ड्रामा पर केंद्रित कहानी है, जो इसे देखने के लिए आपकी जिज्ञासा को बढ़ाती जाएगी। शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ने कहा कि हर अभिनेता के जीवन में एक फिल्म ऐसी होती है, जो उसके करियर को बदल देती है। रणछोड़ मेरे जीवन की वही फिल्म है। फिल्म में शेरनवाज जिजिना की भी अहम भूमिका है। रणछोड़ को बुकेलिया एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और मैजेस्टिक एंटरटेनमेंट द्वारा कर्जनी क्रिएशंस के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। बलराज ईरानी और अभिषेक बुकेलिया द्वारा निर्मित यह फिल्म राहुल एस. कर्जनी द्वारा लिखित और निर्देशित है।

kajol,rannchhod movie,akkad bakkad rafoochakkar webseries,bollywood news in hindi

दिवंगत राज कौशल की अंतिम वेबसीरीज है अक्कड़ बक्कड़ रफूचक्कर

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के दिवंगत पति राज कौशल के आखिरी वेबसीरीज ‘अक्कड़ बक्कड़ रफूचक्कर’ का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हो गया। सीरीज देखने में काफी दिलचस्प लग रही है और ये 10 एपिसोड की है। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राज कौशल हैं और कहानी अमन खान ने लिखी है। यह 3 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें विक्की अरोड़ा, अनुज रामपाल, स्वाति सेमवाल, मोहन अगाशे, शिशिर शर्मा और मनीष चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।

यह भार्गव और सिद्धांत नाम के दो दोस्तों की कहानी है, जो अपनी जिंदगी में संघर्षों और नाकामी से निराश होकर भारत की पहली नकली बैंक ब्रांच खोलते हैं और इसमें कई बड़े लोगों और बाबा को शामिल करते हैं। एक छोटे से शहर होशियारगढ़ से शुरू होकर यह भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले में तब्दील होता है। आपको बता दें इसी साल 30 जून को राज कौशल का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर