न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल की ‘मां’ का मोशन पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर, अदिवी-मृणाल की ‘डकैत’ का टीजर आया सामने

काजोल की गिनती बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेसेज में होती हैं। काजोल ने अपने अब तक के करिअर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लोग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 May 2025 2:37:40

2 News : काजोल की ‘मां’ का मोशन पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर, अदिवी-मृणाल की ‘डकैत’ का टीजर आया सामने

काजोल की गिनती बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेसेज में होती हैं। काजोल ने अपने अब तक के करिअर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लोग उन्हें हर तरह के किरदार में पसंद करते हैं। काजोल अपनी खास शख्सियत की बदौलत फटाफट फैंस के दिलों में जगह बना लेती हैं। हर कोई उनके चुलबुलेपन और हाजिरजवाबी का कायल है। बहरहाल हम बात कर रहे हैं काजोल की अपकमिंग मूवी ‘मां’ की। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के लिए अब दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि यह 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म के लिए फैंस की उत्सुकता को बढ़ाते हुए नया मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें काजोल एक राक्षस से भिड़ती नजर आ रही हैं। दो पात्र भयंकर टकराव में आमने-सामने हैं। एक राक्षसी आकृति है जिसकी चमकती लाल आंखें और जली हुई त्वचा है जबकि काजोल को राक्षस पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। वह अपने माथे पर दिखाई देने वाले घावों के साथ शक्ति, क्रोध और मातृ शक्ति को प्रकट करती हैं। 'मां' का ट्रेलर 31 मई को रिलीज किया जाएगा। काजोल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “रक्षक, भक्षक, मां। बचाने वाली। बर्बाद करने वाली। चार के दिन के बाद ट्रेलर आएगा।”

इस फिल्म में काजोल के साथ बाल कलाकार खीरिन शर्मा, इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और जितिन गुलाटी भी हैं। 'मां' के डायरेक्शन का जिम्मा विशाल पुरिया ने संभाला है। विशाल इससे पहले नुसरत भरुचा की फिल्म 'छोरी' बना चुके है, जिससे लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी। फिल्म का निर्माण काजोल के पति अभिनेता अजय देवगन और ज्योति देशपांडे कर रहे हैं। काजोल पिछली बार फिल्म 'दो पत्ती' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी का रोल प्ले किया था। यह फिल्म पिछले साल 25 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें काजोल के साथ कृति सेनन और शहीर शेख थे।

kajol,actress kajol,maa movie,maa poster,kajol maa,maa release date,ajay devgn,dacoit movie,mrunal thakur,adivi sesh,anurag thakur

अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘डकैत’ इस दिन होगी रिलीज

अनुराग कश्यप, मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की मच अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म 'डकैत : एक प्रेम कथा' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें मृणाल और अदिवी का किरदार रौंगटे खड़े कर देगा। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म शेनिल देव के डायरेक्शन में बनी है, जिसे सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है। आज सोमवार (26 मई) को अन्नपूर्णा स्टूडियो ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर टीजर जारी होने की जानकारी दी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “रोमांस से लेकर क्रोध तक पूर्व प्रेमियों के बीच भयंकर आग देखें। डकैत फायर अब उपलब्ध है।”

इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा, “डकैत 25 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” टीजर ने दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है। टीजर में मृणाल, अनुराग और अदिवी की झलक देखने को मिलती है। टीजर की शुरुआत मृणाल से होती है, जिसमें वह रोती हुई नजर आती हैं। बैकग्राउंड में एक शख्स की आवाज सुनाई देती है, जो बोलता है, “जूलियट, जो तेरे साथ हुआ बहुत बुरा हुआ।

सबने तुझे धोखा दिया, लेकिन तू फिक्र मत कर, मैं आ रहा हूं। कोई नहीं बचेगा, बचेगी तो सिर्फ तेरी बर्बादी।” फिल्म हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट की जा रही है। इसकी कहानी और पटकथा अदिवी और शनील देव ने मिलकर लिखी है। फिलहाल इसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। इसके बाद फिल्म का बड़ा शेड्यूल महाराष्ट्र में शूट होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी