न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तनुजा को दोनों बेटियों और सेलेब्स ने ऐसे किया बर्थडे विश, स्वरा ने दिखाई बेटी के दूसरे जन्मदिन की झलक

गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस तनुजा आज मंगलवार (23 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 82 साल की हो गईं। इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 3:08:25

2 News : तनुजा को दोनों बेटियों और सेलेब्स ने ऐसे किया बर्थडे विश, स्वरा ने दिखाई बेटी के दूसरे जन्मदिन की झलक

गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस तनुजा आज मंगलवार (23 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 82 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग अपने-अपने अंदाज में सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। तनुजा की दोनों बेटियों काजेल और तनीषा मुखर्जी ने मां को खास तरीके से विश किया है। उन्होंने अपनी मां के लिए एक भावुक नोट लिखा। काजोल ने एक शानदार वीडियो और तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मां दुर्गा, महाकली, मां चंडी आदि को एक साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि वो मेरे पास हैं।

हमेशा आभारी रहूंगी कि मां ने मुझे मां के रूप में अपना रूप दिया। सदा-सदा के लिए आभार, आभार, आभार। तनुजा, मुझे अपनी बेटी के रूप में चुनने के लिए शुक्रिया।” छोटी बेटी तनीषा ने मां की कई तस्वीरें और एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ तनीषा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मम्मी, तुम जियो हजारों साल ये मेरी है आरजू।” तनूजा पर सेलेब्स भी प्यार लुटा रहे हैं। जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तनुजा की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरा हमेशा सम्मान। हैप्पी बर्थडे, तनुजा जी।”

इस पोस्ट को काजोल ने भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, “मां की तरफ से धन्यवाद।” सिद्धांत कपूर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो।” सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं तनु अला।” शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं तनुजा जी।” करण जौहर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो तनु आंटी।” फराह खान ने लिखा, “वह सबसे अच्छी हैं।” ट्विंकल खन्ना ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो तनु आंटी।” तनुजा हिंदी और बंगाली सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘मेमदीदी’, ‘दोस्त’, ‘जीने की राह’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘अनुभव’, ‘याराना’ सहित कई यादगार फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करिअर में जितेंद्र, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना समेत हर बड़े स्टार के साथ काम किया।

स्वरा और फहाद ने परिवार के साथ मिलकर मनाया राबिया के जन्मदिन का जश्न

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और लीडर फहाद अहमद की बेटी राबिया 2 साल की हो गई है। स्वरा ने धूमधाम से बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। स्वरा ने परिवार के साथ राबिया के जन्मदिन का जश्न मनाया, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। स्वरा ने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाओं का भी इजहार किया। स्वरा ने लिखा, “दो साल और खुशी और प्यार बढ़ता ही जा रहा है! हमारे दिलों पर राज करने वाले इस प्यारे से नन्हे तानाशाह को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। राबू जान, यह साल तुम्हारे चलने और बातें करने का साल रहा है।

इस साल तुम अपनी छोटी सी जान बन गई। मम्मी और पापा तुमसे बहुत प्यार करते हैं राबू..बहुत ज़्यादा..और हमेशा के लिए! तुम बहुत प्यारी, प्यारी और मजेदार छोटी सी बच्ची हो! तुम हमेशा खुश, स्वस्थ, सुरक्षित और प्यारी रहो! बढ़ो, खिलो और फलो मेरे दिल..मम्मी ने तुम्हें पा लिया है।” स्वरा ने पार्टी में कार्टून थीम रखी थी। पूरी डेकोरेशन वैसी ही हुई और केक भी वैसा ही था। पार्टी में पूरी फैमिली शामिल हुई, जिनके साथ राबिया ने केक काटा।

बता दें स्वरा ने अभी तक राबिया का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। वह चेहरे पर इमोजी लगाकर ही फोटो शेयर करती हैं। स्वरा ने 16 फरवरी 2023 को फहाद के साथ शादी की थी। इन दिनों स्वरा और फहाद कलर्स टीवी के कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के पहले सीजन में नजर आ रहे हैं। शो को अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह