न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दूर्गा पूजा में मिलीं काजोल-जया का वीडियो हो रहा वायरल, जैकी ने रकुल को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

इस वक्त पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। बॉलीवुड पर भी इसका खुमार छाया हुआ है। मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने हर बार की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Oct 2024 7:12:20

2 News : दूर्गा पूजा में मिलीं काजोल-जया का वीडियो हो रहा वायरल, जैकी ने रकुल को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

इस वक्त पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। बॉलीवुड पर भी इसका खुमार छाया हुआ है। मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने हर बार की जैसे इस बार भी नवरात्रि के मौके पर आलीशान दुर्गा पंडाल लगवाया है। काजोल परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मनाती हैं। मां दुर्गा के दर्शन के लिए काजोल की कजिन सिस्टर रानी मुखर्जी, डायरेक्टर अयान मुखर्जी सहित कई स्टार्स पहुंचे। इनमें एक्ट्रेस जया बच्चन भी शामिल थीं। दुर्गा पंडाल से काजोल और जया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आईं।

काजोल ने ऑरेंज फ्लोरल साड़ी पहनी थी। स्लीवलेस ब्लाउज काजोल के लुक को ओर भी सुंदर बना रहा था। काजोल ने बालों में गजरा और गले में हैवी चोकर सेट कैरी किया था। दूसरी ओर, जया ने गहरे पीले रंग की साड़ी पहनी थी। इस दौरान दोनों बातें करते हुए एक-दूसरे के गले लगकर खूब हंसती-खिलखिलाती दिखती हैं। जया ने काजोल के गाल को चूमा भी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स कई तरह के कमेंट रहे हैं।

कुछ उन्हें ट्रॉल भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, “दो नकचढ़ी एक साथ।” दूसरे ने लिखा, “इतना प्यार बहू से भी कर लेती।” तीसरे ने लिखा, “अपनी बहू के साथ कभी ऐसे नहीं दिखी है ये।” चौथे ने लिखा, “ये जया बच्चन, ऐश्वर्या राय के अलावा सबके साथ खुश दिखती हैं।” उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दो मौकों पर काजोल के ऐसे वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें वह गुस्सा करती नजर आई थीं। ऐसे में लोगों ने काजोल की तुलना जया से करनी शुरू कर दी, जो अक्सर पैपराजी को डांट पिलाती हैं।

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की इसी साल हुई थी शादी

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह का आज गुरुवार (10 अक्टूबर) को 34वां जन्मदिन है। इस मौके पर रकुल के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लग गई। रकुल के पति एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। जैकी ने इंस्टाग्राम पर कुछ यादगार पलों की एक रील शेयर की। वीडियो में उनके फोटोशूट, इवेंट, छुट्टियां, शादी समारोह और शादी के बाद के समय की मनमोहक झलकियां हैं।

जैकी ने कैप्शन में लिखा, “जैसा कि मैं अपने विचारों को लिखता हूं, मैं उन सभी अनमोल पलों को फिर से जी रहा हूं जो हमने सालों से साझा किए हैं, उस पल से जब हम मिले थे उस पल से जब हमने शादी की थी, यह जानकर कि मुझे हर दिन तुम्हारे साथ जीवन जीने का मौका मिलता है, मुझे दुनिया का सबसे खुश इंसान बनाता है। आप बहुत अच्छे इंसान हैं और आप मुझे हमेशा गर्व महसूस करवाते हैं और मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं।

आप ही हैं जिनसे मैं अपने विचार, अपना जीवन, अपना प्यार, अच्छा-बुरा सब कुछ साझा करना चाहता हूं। मेरी बीवी नंबर 1 को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने हमारे जीवन को इतना खूबसूरत बना दिया है, मैं आपका बहुत आभारी हूं, आपका यह साल बेहतरीन रहे, मेरा प्यार।” बता दें जैकी और रकुल की इसी साल शादी हुई है। रकुल फिलहाल ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें अजय देवगन और आर माधवन हैं। फिल्म अगले साल 1 मई को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री