न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देखें-काजोल ने अजय के साथ किया कुछ ऐसा, सिनेमाघरों में ‘सिंघम अगेन’ से पहले लें ‘सिंघम’ का मजा

काजोल हर साल दुर्गा पूजा समारोह धूमधाम से मनाती हैं। इस बार भी उन्होंने पंडाल सजाया है और वहां लगातार बॉलीवुड हस्तियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Oct 2024 7:13:04

2 News : देखें-काजोल ने अजय के साथ किया कुछ ऐसा, सिनेमाघरों में ‘सिंघम अगेन’ से पहले लें ‘सिंघम’ का मजा

काजोल हर साल दुर्गा पूजा समारोह धूमधाम से मनाती हैं। इस बार भी उन्होंने पंडाल सजाया है और वहां लगातार बॉलीवुड हस्तियों का आना जारी है। सोशल मीडिया पर वहां के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक दिन पहले काजोल और जया बच्चन साथ में हंसी मजाक करती नजर आई थीं। इसके बाद काजोल और उनकी कजिन सिस्टर रानी मुखर्जी की बॉन्डिंग का भी एक वीडियो सामने आया। अब एक वीडियो और धूम मचा रहा है। इसमें काजोल के साथ उनके पति अजय देवगन और बेटा युग हैं।

यह वीडियो मशहूर पैपराजी वायरलभायानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में अजय और युग ने नीला आउटफिट जबकि काजोल ने गुलाबी और बैंगनी रंग की साड़ी पहनी है। वे तीनों पैप्स को पोज दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटो क्लिक करवाने के लिए अजय बीच में खड़े हैं और उनके एक तरफ काजोल और दूसरी तरफ युग हैं। अजय बेटे के कंधे पर हाथ रखके खड़े हैं। इसी दौरान काजोल फोटो क्लिक करवाते-करवाते अजय के हाथ पर चुटकी काटती हैं। इसके बाद अजय तुरंत अपना दूसरा हाथ काजोल के कंधे पर रख लेते हैं।

अब यूजर्स इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि बीवी से सिंघम भी डर गया। दूसरे ने लिखा कि हर घर की यही कहानी है। तीसरे ने लिखा कि ये टिपिकल बीवियों वाली चीज है। चौथे ने लिखा कि अजय देवगन मुस्कुरा क्यों नहीं रहे हैं, वो इतने गुस्से में क्यों हैं?

रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने बताया कब रिलीज हो रही है ‘सिंघम’

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और एक्टर अजय देवगन की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आती है तो कमाल करती है। अब एक बार फिर दोनों धमाल मचाने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले दोनों ने 18 अक्टूबर को थिएटर्स में फिल्म के पहले भाग ‘सिंघम’ को फिर से रिलीज करने का फैसला किया है। रोहित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “दिवाली पर अपनी पूरी ताकत के साथ आने से पहले!

अनुभव करें कि यह सब फिर से कैसे शुरू हुआ फिर से लोगों का ग्रुप का अनुभव करें फिर से उत्साह का अनुभव करें सिंघम अगेन से पहले एक बार फिर सिंघम का अनुभव करें! 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।” अजय ने भी इंस्टाग्राम पर यह खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “आली रे आली आती तुम्हारी बारी आली...फिल्म वापस देखने की #सिंघम फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” बता दें कि 'सिंघम' साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय पुलिस वाले बने थे।

उनके साथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और प्रकाश राज की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई। रोहित ने साल 2014 में एक सफल सीक्वल ‘सिंघम रिटर्न’ के साथ फ्रैंचाइजी का विस्तार किया। इसमें अजय के अपोजिट करीना कपूर खान थी। अब तीसरी किस्त से मेकर्स को बहुत उम्मीदें हैं। इसमें करीना, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर भी हैं। हाल ही में निर्माताओं ने मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में ट्रेलर रिलीज किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री