न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटी पूजा से 2-3 साल खराब रहे रिश्ते पर बोले कबीर बेदी, बताई परवीन से आखिरी मुलाकात की बात

एक्टर कबीर बेदी (79) ने 70-80 के दशक में कई लोकप्रिय और सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग के साथ दमदार पर्सनलिटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 11:32:19

2 News : बेटी पूजा से 2-3 साल खराब रहे रिश्ते पर बोले कबीर बेदी, बताई परवीन से आखिरी मुलाकात की बात

एक्टर कबीर बेदी (79) ने 70-80 के दशक में कई लोकप्रिय और सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग के साथ दमदार पर्सनलिटी हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। कबीर अब भले ही फिल्मों में नजर नहीं आते लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लाइमलाइट बटोरते रहते हैं। हाल ही कबीर ने उनकी बेटी पूजा बेदी के साथ बोंडिंग को लेकर बात की। सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में जब कबीर से पूजा से उनके अलगाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर रिश्ते में कभी-कभी समस्याएं होती हैं। मैं कारणों को फिर से दोहराना नहीं चाहता। हालांकि कुछ गलतफहमियां थीं।

उसने कुछ ऐसा किया जिससे मुझे परेशानी हुई और मैंने भी कुछ ऐसा किया जिससे उसे परेशानी हुई। इन्हीं असहमति के कारण हम 2-3 साल तक अलग थे लेकिन अच्छी बात ये है कि अब वो खत्म हो गई हैं। हमारे बीच का बुरा दौर अब पीछे छूट गया है और रिश्ता फिर से पटरी पर आ गया है। हमारा रिश्ता अब मजबूत हो रहा है। यह पिता और बेटी के बीच एक अच्छा रिश्ता है और मुझे उसकी हर कोशिश पर बहुत गर्व है। जब कबीर से पूछा गया कि क्या उनकी चौथी शादी बेटी के साथ रिश्ते की दरार की वजह बनी तो उन्होंने कहा कि जो भी कारण हो, उस पर न जाएं। परवीन अकेली वजह नहीं थी।

हमारे बीच दूसरे कारण भी थे, कुछ गलतफहमियां थीं, जिनका परवीन से कोई लेना-देना नहीं था। खुशी की बात यह है कि यह सब सुलझ गया है। मैं पूजा से प्यार करता हूं। मैं परवीन से प्यार करता हूं। वे एक ही शहर में रहना और कभी-कभी मिलना पसंद करते हैं। सब ठीक है। मेरा परवीन से भी अच्छा रिश्ता है। हम एक-दूसरे के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं। परवीन का अपना करिअर है, वह एक निर्माता हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स के लिए ‘बैड बॉय बिलियनेयर’ जैसी डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूस की है और कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं।

बता दें कि ऐसी भी अटकलें लगाई जाती रही हैं कि संपत्ति विवाद के कारण बाप-बेटी के बीच तनाव पैदा हुआ था। पूजा, कबीर और प्रतिमा बेदी की बेटी हैं। कबीर और प्रतिमा की शादी साल 1969 में हुई। हालांकि साल 1974 में दोनों अलग हो गए। प्रतिमा अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 1998 में उनका निधन हो गया था। कबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही लोकप्रिय इटालियन सीरीज ‘संदोकन’ के रीबूट वर्जन में दिखाई देंगे।

2 News : बेटी पूजा से 2-3 साल खराब रहे रिश्ते पर बोले कबीर बेदी, बताई परवीन से आखिरी मुलाकात की बात

कबीर बेदी ने कहा, परवीन बाबी पूल साइड अकेली बैठीं थीं…

एक जमाना था जब कबीर बेदी और एक्ट्रेस परवीन बाबी का रिश्ता इंडस्ट्री के लिए चर्चा का विषय था। दोनों गहरे प्यार में डूबे थे। उन्होंने कुछ साल एक-दूसरे को डेट किया। परवीन की दिमागी हालात की वजह से उनका रिश्ता टूट गया। अब कबीर ने परवीन से अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया है। कबीर ने इंटरव्यू में कहा कि मैं परवीन की मौत से एक साल पहले उनसे मिला था। ये मुलाकात एक होटल में हुई थी। परवीन पूल साइड अकेली बैठीं थीं। ये वो समय था जब मीडिया अमिताभ बच्चन पर आरोप लगाने के लिए उनकी आलोचना कर रहा था। प्रेस कह रही थी कि वो पागल है।

जब मैं उनसे मिला था, उन्होंने कहा 'हाय कबीर, मैंने कहा 'हाय परवीन' कैसी हो? उन्होंने कहा 'मैं ठीक हूं लेकिन लोगों को लगता है पागल हूं।' मैंने उन्हें सहज करने के लिए कहा कि सब ठीक हो जाएगा फिक्र मत करो, लोग क्या कहते हैं इसकी परवाह मत करो। सबके पास अपनी राय है। जो आगे हुआ मैं उससे हैरान हो गया। अचानक उसके एक्सप्रेशन बदल गए। उसने कहा, तुम भी उनमें से एक हो, तुम्हें भी लगता है मैं पागल हूं। उसके बाद परवीन ने मुझे वहां से चले जाने को कहा। मैं दुखी मन से वहां से वापस आ गया लेकिन मुझे तसल्ली थी कि उनके पास आर्थिक मदद है। वो फैशन डिजाइनिंग शुरू कर चुकी थीं। उनके पास रहने को छत थी। गौरतलब है कि परवीन का साल 2005 में 50 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके घर से उनका मृत शरीर पाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक