न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 दिन में 2700 करोड़! 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की सुनामी में बह गई SZP और Metro in Dino

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने 4 जुलाई 2025 को भारत में और 2 जुलाई को ग्लोबली सिनेमाघरों में दस्तक दी, शायद किसी को अंदाजा नहीं था कि ये फिल्म कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देगी। डायनासोरों की ये वापसी दर्शकों के दिलों पर छा गई। फिल्म ने केवल 5 दिन में वर्ल्डवाइड ₹2734 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 7:32:45

5 दिन में 2700 करोड़! 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की सुनामी में बह  गई SZP और Metro in Dino

जब ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने 4 जुलाई 2025 को भारत में और 2 जुलाई को ग्लोबली सिनेमाघरों में दस्तक दी, शायद किसी को अंदाजा नहीं था कि ये फिल्म कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देगी। आमिर खान से लेकर सारा अली खान तक, बॉलीवुड के बड़े सितारों की फिल्में जहां संघर्ष करती दिखीं, वहीं डायनासोरों की ये वापसी दर्शकों के दिलों पर छा गई। फिल्म ने केवल 5 दिन में वर्ल्डवाइड ₹2734 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

भारत में भी कर रही है दमदार प्रदर्शन

हालांकि फिल्म हॉलीवुड प्रोडक्शन है, लेकिन भारतीय दर्शकों में इसका क्रेज जबरदस्त है।

—पहले दिन कमाई: ₹9 करोड़

—दूसरे दिन: ₹13.5 करोड़

—तीसरे दिन: ₹16.25 करोड़

—चौथे दिन: ₹2.23 करोड़ (सकल अपडेट के अनुसार)

अब तक फिल्म भारत में लगभग ₹41.23 करोड़ की कमाई कर चुकी है। यह आंकड़ा अभी बढ़ रहा है और फाइनल कलेक्शन इससे ज्यादा भी हो सकता है।

बॉलीवुड की बड़ी फिल्में रह गईं पीछे

इसी वीकेंड पर बॉलीवुड की दो फिल्में भी थिएटर्स में मौजूद थीं—आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ (रविवार को ₹6.25 करोड़) सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की ‘मेट्रो इन दिनों’ (रविवार को ₹7.25 करोड़)। इन दोनों फिल्मों की कुल संडे कमाई हुई ₹13.5 करोड़। वहीं उसी दिन ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ अकेले ₹16.25 करोड़ कमा गई, यानी इंडियन दर्शकों ने साफ तौर पर हॉलीवुड फिल्म को प्राथमिकता दी।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन

फिल्म का बजट था $180 मिलियन डॉलर (लगभग ₹1540 करोड़), और इसने ओपनिंग वीकेंड में ही $318 मिलियन डॉलर (करीब ₹2734 करोड़) की कमाई कर डाली। इसने ब्रैड पिट की हाई-प्रोफाइल फिल्म ‘F1’ को भी पीछे छोड़ दिया, जिसकी ओपनिंग कमाई थी $140 मिलियन।

यह आंकड़े साबित करते हैं कि ‘जुरासिक वर्ल्ड’ फ्रेंचाइज़ी की पकड़ अब भी दुनिया भर में कायम है, और ‘रीबर्थ’ ने इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक

फिल्म में शामिल हैं दो इंटरनेशनल सुपरस्टार्स: महेरशाला अली स्कारलेट जोहानसन, डायरेक्शन की कमान संभाली है गैरेथ जेम्स एडवर्ड्स ने, जो पहले ‘गॉडज़िला’ और ‘द क्रिएटर’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने यह साबित कर दिया है कि कंटेंट और सिनेमाई अनुभव की जबरदस्त पेशकश दर्शकों को भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से परे ले जाती है। जब भारतीय फिल्मों के बड़े नाम भी टिक नहीं पाए और आमिर खान जैसे सितारे भी पीछे रह गए, तब यह साफ हो गया कि आज का दर्शक सिर्फ नाम नहीं, अनुभव खरीदने सिनेमाघर जा रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या बॉलीवुड आने वाले हफ्तों में ऐसी किसी फिल्म से इसका जवाब दे पाएगा या यह हॉलीवुड का एकतरफा राज बन जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी