न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : तमिल में बोलीं जान्हवी तो देखते रह गए जूनियर एनटीआर, आयुष्मान ने सफाई के बाद सुनाया गाना

किसी समय नं.1 एक्ट्रेस व ‘लेडी अमिताभ’ का दर्जा पाने वालीं श्रीदेवी ने 6 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Sep 2024 2:17:23

2 Videos : तमिल में बोलीं जान्हवी तो देखते रह गए जूनियर एनटीआर, आयुष्मान ने सफाई के बाद सुनाया गाना

किसी समय नं.1 एक्ट्रेस व ‘लेडी अमिताभ’ का दर्जा पाने वालीं श्रीदेवी ने 6 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि वह आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। उनका जन्म तमिलनाडु में हुआ था और उनकी मातृभाषा तमिल थी। हाल ही में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस को उनकी मां श्रीदेवी की याद आ गई। जान्हवी इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘देवरा’ को लेकर चर्चा में हैं। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स ने किया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर की है।

फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह जान्हवी की पहली साउथ इंडियन मूवी है। वह सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के अपोजिट हैं। दोनों कलाकार फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी दौरान जान्हवी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फर्राटेदार तमिल भाषा बोलती नजर आ रही हैं। मुंबई में पली-बढ़ी जान्हवी को तमिल बोलते देख फैंस सरप्राइज हो गए। एनटीआर भी उनकी स्पीच ध्यान से सुन रहे थे। इस पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

वे कह रहे हैं कि जान्हवी के दिल और आत्मा में चेन्नई बसता है, बिल्कुल अपनी मां की याद दिलाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आप मुझे भी वही प्यार देंगे जो आपने मेरी मां को दिया था। आपका प्यार ही वह वजह है जिसकी वजह से हम आज यहां हैं, और मैं हमेशा आप सभी की आभारी रहूंगी। मैं मां की तरह मेहनती बनने के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बनाना चाहती हूं।” बता दें श्रीदेवी ने लंबे समय तक बतौर अभिनेत्री हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया था।

janhvi kapoor,actress janhvi kapoor,junior ntr,devara part 1 movie,janhvi video,ayushmann khurrana,actor ayushmann khurrana,versova beach,ayushmann video

एक्टर आयुष्मान खुराना ने वर्सोवा बीच पर की साफ-सफाई

अलग-अलग तरह के रोल निभाने के लिए मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ पिछले साल आई थी। फैंस अब उनकी अगली फिल्म की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयुष्मान को आज बुधवार (18 सितंबर) की सुबह वर्सोवा बीच पर देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। आयुष्मान गणेश विसर्जन के बाद वर्सोवा बीच की साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं।

सफाई कार्य के बाद आयुष्मान ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांध दिया। उन्होंने अपना सुपरहिट गाना 'पानी दा रंग' गाना और लोगों को दिन बना दिया। आयुष्मान ने कहा कि आज ऐसा लगता है कि हमारा भारत जाग गया है। हमारे पास रहने के लिए केवल एक ही ग्रह है। हम पृथ्वी के बिना जीवित नहीं रह सकते, लेकिन पृथ्वी मनुष्यों के बिना अस्तित्व में रह सकती है। इस मौके पर आयुष्मान के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं।

आयुष्मान की आगामी फिल्म की बात करें तो वे जल्द 'वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी होंगी। इसके डायरेक्शन की कमान अमर कौशिक के हाथों में है, जो इन दिनों 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री