न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म का टाइटल बदलकर किया ‘मेरे रहो’, सिनेमाघरों में अब इस दिन होगी रिलीज

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान (32) ने भी एक्टिंग को ही अपना करिअर बनाया है। हालांकि अभी तक आई उनकी दोनों फिल्में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 11:41:26

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म का टाइटल बदलकर किया ‘मेरे रहो’, सिनेमाघरों में अब इस दिन होगी रिलीज

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान (32) ने भी एक्टिंग को ही अपना करिअर बनाया है। हालांकि अभी तक आई उनकी दोनों फिल्में ही नहीं चलीं, लेकिन फैंस में उन्हें लेकर काफी क्रेज है। जुनैद को लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं और वे मौके को भुनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब वे साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी के अपोजिट नजर आएंगे। पहले इस रोमांटिक थ्रिलर मूवी का टाइटल ‘एक दिन’ रखा गया था, लेकिन अब इसे दूसरा नाम दे दिया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बदल गई है।

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। यह फिल्म ‘मेरे रहो’ के नाम से सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म की रिलीज डेट पहले 7 नवंबर थी, लेकिन अब यह 12 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म का निर्माण आमिर खान और मंसूर खान ने मिलकर किया है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बन रही है। ये साल 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू ना जाने ना’ के बाद दोनों का रीयूनियन है। 17 साल के बाद दोनों ने साथ में कोलेबोरेट किया है।

आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कयामत से कयामत तक' को मंसूर ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में आमिर के साथ जूही चावला थी। इसके गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। ‘मेरे रहो’ फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा सुनील पांडे ने संभाला है। खास बात ये है कि सुनील इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। सुनील इससे पहले ‘रंग दे बसंती’, ‘डेल्ही बेली’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।

junaid khan,sai pallavi,junaid sai,actor junaid khan,actress sai pallavi,aamir khan,mansoor khan,mere raho,ek din,mere raho release date,maharaj,loveyapa

जुनैद ने पिछले साल ‘महाराज’ फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में रखा था कदम

बता दें जुनैद की पहली फिल्म ‘महाराज’ पिछले साल जून में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें शालिनी पांडे, जयदीप अहलावत और शरवरी वाघ के भी अहम रोल थे। उनकी दूसरी फिल्म ‘लवयापा’ इसी साल फरवरी में वेलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में जुनैद के अपोजिट खुशी कपूर थीं, मगर बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का हाल भी काफी खराब रहा।

फिल्म 30 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 8 करोड़ रुपए से भी कम रहा।साई के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में ‘सीता’ की भूमिका निभाएंगी। इसका पहला पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड में JPSC-JSSC की 45 परीक्षाओं पर बड़ी कार्रवाई, 39 रद्द; 6 एग्जाम पर अगले आदेश तक रोक
झारखंड में JPSC-JSSC की 45 परीक्षाओं पर बड़ी कार्रवाई, 39 रद्द; 6 एग्जाम पर अगले आदेश तक रोक
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
कोलकाता के होटल में आधी रात लगी भीषण आग, एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत
कोलकाता के होटल में आधी रात लगी भीषण आग, एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत
दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 सितंबर से खाते में आएंगे 2500 रुपये; 26 अगस्त को मिलेगा आधिकारिक पत्र
दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 सितंबर से खाते में आएंगे 2500 रुपये; 26 अगस्त को मिलेगा आधिकारिक पत्र
तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च को लेकर पटना में सुरक्षा सख्त, वॉटर कैनन और टियर गैस तैनात; कई रूट बदले
तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च को लेकर पटना में सुरक्षा सख्त, वॉटर कैनन और टियर गैस तैनात; कई रूट बदले
जेल में इमरान खान से मिलीं बहन नूरीन नियाजी, सेहत और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई चर्चा
जेल में इमरान खान से मिलीं बहन नूरीन नियाजी, सेहत और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई चर्चा
बंटवारा 1947 की कमाई में मंगलवार को मामूली उछाल, 5 दिन में 30 करोड़ के पार
बंटवारा 1947 की कमाई में मंगलवार को मामूली उछाल, 5 दिन में 30 करोड़ के पार
शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन, घुटने में लगी गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन, घुटने में लगी गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 5वें दिन इमरान हाशमी ने रचा इतिहास; पहली बार सोलो 100 करोड़ी क्लब में एंट्री
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 5वें दिन इमरान हाशमी ने रचा इतिहास; पहली बार सोलो 100 करोड़ी क्लब में एंट्री
ईद 2027 पर सलमान-प्रभास की टक्कर टलेगी? ‘स्पिरिट’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट
ईद 2027 पर सलमान-प्रभास की टक्कर टलेगी? ‘स्पिरिट’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट
आयशा खान की प्रपोजल फोटोज ने मचाई हलचल, डायमंड रिंग देख फैंस ने पूछा- क्या हो गई सगाई?
आयशा खान की प्रपोजल फोटोज ने मचाई हलचल, डायमंड रिंग देख फैंस ने पूछा- क्या हो गई सगाई?
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन 5 तरीकों का रखें ध्यान, सावन में ऐसे करें भोलेनाथ का जलाभिषेक
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन 5 तरीकों का रखें ध्यान, सावन में ऐसे करें भोलेनाथ का जलाभिषेक
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
हेल्दी डिनर के लिए बेस्ट है पनीर-ओट्स का कॉम्बिनेशन, मिनटों में बनाएं हाई प्रोटीन डिश
हेल्दी डिनर के लिए बेस्ट है पनीर-ओट्स का कॉम्बिनेशन, मिनटों में बनाएं हाई प्रोटीन डिश