Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना की ‘इमरजेंसी’ को लेकर फिर विवाद, मिला नोटिस, ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल पर डायरेक्टर ने दिया यह जवाब

एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की लोकसभा सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ एक बार फिर से विवादों में है। पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 2:36:06

2 News : कंगना की ‘इमरजेंसी’ को लेकर फिर विवाद, मिला नोटिस, ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल पर डायरेक्टर ने दिया यह जवाब

एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की लोकसभा सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ एक बार फिर से विवादों में है। पिछले साल फिल्म के कंटेट को लेकर लगातार हुए विरोध के चलते इसे टाल दिया गया था। फिल्म आखिरकार इस साल 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पिछले महीने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। अब कंगना के प्रोडक्शन बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और नेटफ्लिक्स को सीनियर जर्नलिस्ट कूमी कपूर ने कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने फिल्म पर जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से तथ्यों को विकृत करने का आरोप लगाया है।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द इमरजेंसी : ए पर्सनल हिस्ट्री’ की राइटर कूमी ने नोटिस भेजकर अनुबंध का उल्लंघन करने और अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने नोटिस में कहा कि मणिकर्णिका प्रोडक्शन हाउस ने उनके नाम का फायदा उठाकर अनुबंध का सरेआम उल्लंघन किया है। फिल्म उनकी किताब पर बेस्ड है। कूमी ने 3 अप्रैल को कंगना की प्रोडक्शन टीम और नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा था। कोई जवाब नहीं मिलने के बाद मुकदमा दायर किया गया है। कूमी ने कहा कि मेरी बेटी वकील है। उसकी सलाह के बाद मैंने दो खंड शामिल किए थे।

निर्माताओं को फिल्म बनाने की पूरी कलात्मक स्वतंत्रता थी, लेकिन इसमें कुछ ऐसा बदलाव नहीं किया जाना चाहिए था जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध ऐतिहासिक तथ्यों के उलट हो। अनुबंध में कहा गया था कि लेखिका के नाम और किताब का इस्तेमाल किए बिना पूर्व लिखित सहमति के फिल्म के प्रचार या शोषण के लिए नहीं किया जा सकता। मैं उस समय गोवा में थी और मैंने फिल्म नहीं देखी थी। मुझे यकीन था कि वे अनुबंध का सम्मान करेंगे लेकिन उनकी ओर से दावा किया जा रहा है कि फिल्म बुक पर बेस्ड है। असल में देश से इमरजेंसी तब तक नहीं हटाई गई थी जब तक इंदिरा गांधी मार्च 1977 के आम चुनाव नहीं हार गई थीं।

कूमी ने फिल्म निर्माताओं की लापरवाही और गैरकानूनी आचरण के कारण उनकी प्रतिष्ठा खराब होने के लिए मुआवजे की मांग की है। उल्लेखनीय है कि फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। उन्होंने फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। कहानी साल 1975 से लेकर साल 1977 तक इंदिरा द्वारा लगाई गई 21 महीने की इमरजेंसी पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर भी थे।
journalist coomi kapoor,coomi kapoor,kangana ranaut,emergency movie,kangana emergency,nag ashwin,director nag ashwin,kalki 2898 ad,kalki sequel पिछले साल रिलीज हुई नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने मचा दी थी धूम

डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' पिछले साल रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए सफलता के नए कीर्तिमान बनाए। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 646.31 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1042.25 करोड़ रुपए रही। कुछ वक्त पहले फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो चुका है और अब इस पर तैयारियां भी तेज हैं।

इस बीच नाग अश्विन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म को लेकर अपडेट साझा की है। उन्होंने इस बात से पर्दा उठाया है कि आखिर ‘कल्कि 2898 एडी 2’ कब रिलीज होगी। अश्विन सीक्वल की तैयारियों में बिजी हैं। फिल्म का प्रोडक्शन फिलहाल शुरू नहीं हुआ है क्योंकि इसके लीड एक्टर प्रभास इन दिनों दूसरे प्रोजेक्ट में जुटे हुए हैं। इस बीच एक इवेंट में अश्विन ने सीक्वल के रिलीज डेट को लेकर सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि पिछली बार पूछे जाने पर मैंने कहा था कि ‘कल्कि 2898 एडी’ 3-4 ग्रहों के एक साथ आने पर रिलीज होगी।अब मैं इसका सीक्वल 7-8 ग्रहों के एक साथ आने पर रिलीज कर सकता हूं। अश्विन को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वे एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका