Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जॉली एलएलबी 3’ ने पांच दिन में किया जोरदार कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर हिट होना लगभग तय

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज़ के पांचवें दिन तक 65.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जानें पांच दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और फिल्म की हिट होने की संभावनाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Sep 2025 7:41:00

‘जॉली एलएलबी 3’ ने पांच दिन में किया जोरदार कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर हिट होना लगभग तय

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। ब्लैक कॉमेडी और लीगल ड्रामा का तड़का लगाए यह मूवी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रिलीज़ के शुरुआती वीकेंड पर तो फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर कमाई की थी। हालांकि, सोमवार को इसकी स्पीड थोड़ी धीमी हुई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म के आंकड़े बेहद संतोषजनक माने जा रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि रिलीज़ के पांचवें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।

पांचवें दिन का कलेक्शन

‘जॉली एलएलबी’ सीरीज़ की पिछली दोनों फिल्मों की तरह ही इस तीसरे भाग को भी दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। इस बार स्क्रीन पर दो-दो जॉली—अक्षय कुमार और अरशद वारसी—मुकाबले में हैं, जिनकी कोर्टरूम नोकझोंक और केस हड़पने की होड़ ने दर्शकों को बांधे रखा है। वहीं, जज की भूमिका में सौरभ त्रिपाठी अपने खास अंदाज़ से हंसी का डोज़ बढ़ा रहे हैं। हुमा कुरैशी और अमृता राव की वापसी भी दर्शकों को पसंद आई है।
हालांकि वीकडेज़ में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिखी, फिर भी आंकड़े मज़बूत बने हुए हैं।

पहले दिन की कमाई – 12.5 करोड़ रुपये

दूसरे दिन का कलेक्शन – 20 करोड़ रुपये

तीसरे दिन का बिज़नेस – 21 करोड़ रुपये

चौथे दिन की कमाई – 5.5 करोड़ रुपये

पांचवें दिन का कलेक्शन (अर्ली रिपोर्ट) – 6.50 करोड़ रुपये

इस तरह पांच दिनों में फिल्म ने कुल 65.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

क्या वसूलेगी लागत?

‘जॉली एलएलबी 3’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ठोस पकड़ बनाए हुए है। शुरुआती पांच दिनों में 65 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी यह फिल्म अब तक अपने बजट का आधा हिस्सा निकाल चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण खर्च लगभग 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दूसरे वीकेंड तक फिल्म अपनी पूरी लागत वसूल कर लेगी।
यानी साफ है कि ‘जॉली एलएलबी 3’ के सुपरहिट होने के आसार बेहद प्रबल हैं और अक्षय कुमार के साथ फिल्म की पूरी टीम के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ये आंकड़े काफी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका