न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रफ्तार के दीवाने जॉन अब्राहम के कलेक्शन में जुड़ी यह गाड़ी, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘अकाल’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता जॉन अब्राहम तेज रफ्तार और दमदार गाड़ियों के शौकीन हैं। अब उनके कलेक्शन में एक और जबरदस्त एसयूवी महिंद्रा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 8:32:57

2 News : रफ्तार के दीवाने जॉन अब्राहम के कलेक्शन में जुड़ी यह गाड़ी, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘अकाल’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता जॉन अब्राहम तेज रफ्तार और दमदार गाड़ियों के शौकीन हैं। अब उनके कलेक्शन में एक और जबरदस्त एसयूवी महिंद्रा थार रॉक्स शामिल हो गई है। यह जॉन के लिए कस्टमाइज किया गया एक एक्सक्लूसिव एडिशन है, जिसे महिंद्रा ने उनके स्टाइल और पर्सनैलिटी के हिसाब से तैयार किया है। यह स्टील्थ ब्लैक कलर में आई है। सी-पिलर पर “JA” बैज लगाया गया है, जो अभिनेता के नाम के शुरुआती अक्षरों को दिखाता है। इसकी 4×4 बैजिंग को भी खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

आम तौर पर यह बैजिंग क्रोम फिनिश में आती है, लेकिन जॉन की एसयूवी में इसे अलग लुक दिया गया है। इसका कैबिन मॉचा ब्राउन थीम में तैयार किया गया है, जो इसके एक्सटीरियर से मेल खाता है। पैसेंजर साइड के एसी वेंट के नीचे “Made For John Abraham” की मेटल प्लेट लगी है, जिसमें गाड़ी का व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN) भी अंकित है। सीटों के हेडरेस्ट पर “JA” का सिग्नेचर पीले रंग में कढ़ाई किया गया है, जिससे इसे और भी यूनिक टच मिलता है। यह स्पेशल एसयूवी महिंद्रा थार के AX7 L टॉप-स्पेक मॉडल पर बेस्ड है।

इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS जैसी एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। यह 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। महिंद्रा थार रॉक्स एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 16.50 लाख से 18.50 लाख (वेरिएंट के अनुसार) है। ऑन-रोड कीमत राज्य और टैक्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि जॉन के कार कलेक्शन में 3.2 करोड़ रुपए की लेम्बोर्गिनी गैलार्डो, 2.5 करोड़ रुपए की निसान जीटी-आर ब्लैक एडिशन, 1.9 करोड़ रुपए की पोर्श केयेन टर्बो, 75 लाख रुपए की ऑडी क्यू7 और 95 लाख की टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। जॉन को बाइक्स का भी शौक है। उनके पास 27.35 लाख की यामाहा वीमैक्स स्पेशल एडिशन, 23.75 लाख की बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर, 23.5 लाख की डुकाटी पैनिगेल वी4 और 15 लाख रुपए की सुजुकी हायाबुसा जैसी सुपरबाइक्स शामिल हैं। जॉन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो हाल ही उनकी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ रिलीज हुई है।

2 News : रफ्तार के दीवाने जॉन अब्राहम के कलेक्शन में जुड़ी यह गाड़ी, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘अकाल’ का ट्रेलर रिलीज

‘अकाल’ मूवी के साथ करण जौहर बतौर निर्माता पंजाबी सिनेमा में रख रहे कदम

एक्टर गिप्पी ग्रेवाल की मूवी 'अकाल' का ट्रेलर सामने आ गया है। गिप्पी का लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म सिख योद्धाओं पर बनी है। फिल्म सिनेमाघरों में बैसाखी के मौके पर 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें गिप्पी के साथ भूमिका तिवारी, रवनीत कौर ग्रेवाल, निम्रत खैरा, गुरप्रीत घुग्गी, निकितिन धीर, मीता वशिष्ठ, शिंदा ग्रेवाल के भी अहम रोल हैं। फिल्म के डायरेक्टर और राइटर गिप्पी ही हैं।

यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसके जरिए करण जौहर बतौर निर्माता पंजाबी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस ने ट्रेलर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “योद्धा तूफान के बीच में पैदा होते हैं।” इस फिल्म को आप पंजाबी के साथ हिंदी भाषा में देख पाएंगे। एक दिन पहले ही इस फिल्म से निम्रत का फर्स्ट लुक सामने आया था। बता दें गिप्पी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके गाने भी फैंस को खूब पसंद आते हैं। सोशल मीडिया पर उनके गाने ट्रेंड में रहते हैं। गिप्पी ने पंचकूला में होटल मैनेजमेंट किया है और दिल्ली के एक होटल में अपनी पहली नौकरी की। उन्होंने रवनीत कौर से शादी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड