न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कॉमेडी फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का ट्रेलर रिलीज, भंसाली की फिल्म में दिखेगी सिद्धांत-मृणाल की जोड़ी

जियो स्टूडियोज की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का ट्रेलर आज शुक्रवार (13 सितंबर) को रिलीज हो गया। इसमें परेश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Sep 2024 8:40:56

2 News : कॉमेडी फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का ट्रेलर रिलीज, भंसाली की फिल्म में दिखेगी सिद्धांत-मृणाल की जोड़ी

जियो स्टूडियोज की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का ट्रेलर आज शुक्रवार (13 सितंबर) को रिलीज हो गया। इसमें परेश रावल, अमित सियाल, सोनाली कुलकर्णी और सोनाली सहगल के महत्वपूर्ण रोल हैं। यह 20 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। करीब 1 मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर में चाय बेचने वाले से एक ठग बने मितेश मेघानी (अमित) के जीवन, उसकी गलतफहमियों और मजेदार कारनामों की झलकियां है।

मितेश एक बूढ़े व्यक्ति (परेश) को धोखा देकर उसका आलीशान घर हड़पना चाहता है। इसके लिए वह रात-दिन उसकी खातिरदारी में लगा रहता है। मितेश कहता है कि आज से घर के सारे खर्चे वो उठाएगा। इसके बाद उसके हाथों में बिल थमाया जाता है। इन सबके बीच कहानी कुछ ऐसे घूमती है कि उल्टा उसकी जान पर ही खतरा आ जाता है। बीच में एक हत्या का मामला भी आ जाता है और पैसों को लौटाने की जिम्मेदारी भी। फिल्म के निर्देशन की कमान राज त्रिवेदी ने संभाली है।

इस फिल्म के बारे में परेश ने कहा कि इसमें हास्य और प्रासंगिकता का खूबसूरती से मिश्रण किया गया है। स्क्रिप्ट मजेदार थी और इस कहानी को जीवंत करना अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद रहा है। सेट पर हर दिन हंसी-मजाक और मस्ती से भरा रहा। अमित ने कहा कि यह फिल्म कॉमेडी और हल्के-फुल्के पलों से भरी हुई है। परेश रावल सर के साथ काम करना, मेरे लिए सीखने का एक अविश्वसनीय अनुभव था जो किसी मास्टरक्लास से कम नहीं हैं। इस तरह की बुद्धि और चतुराई के साथ एक किरदार निभाना एक धमाका था।

jo tera hai woh mera hai,trailer released,paresh rawal,amit siyal,sonali kulkarni,siddhant chaturvedi,mrunal thakur,sanjay leela bhansali,film tum hi ho

संजय लीला भंसाली करेंगे सिद्धांत और मृणाल की ‘तुम ही हो’ फिल्म का निर्माण

दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली एक रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका टाइटल ‘तुम ही हो’ है। वे इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म में लीड रोल में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और ‘सीता रामम’ फेम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर रहेंगी। दोनों पहली बार साथ में बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रोमांटिक और म्यूजिकल ड्रामा है जिसमें प्यार की गहराइयां देखने को मिलेंगी।

इसे लेकर लंबे समय से तैयारी चल रही है। मई 2023 से इसके प्रोडक्शन का काम हो रहा था। अब डायरेक्टर रवि उद्यावर शूटिंग के लिए कमर कस चुके हैं। फिल्म की टीम इसी महीने उत्तराखंड रवाना हो जाएगी और अगले शेड्यूल के लिए अक्टूबर में शूटिंग शुरू होगी। मृणाल और सिद्धांत भी टीम को ज्वॉइन करेंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

सिद्धांत की अगली फिल्म ‘युध्रा’ 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास ‘धड़क 2’ भी है। बात करें मृणाल की तो वह अजय देवगन और संजय दत्त की ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल में दिखाई देंगी। वह डेविड धवन की फिल्म में वरुण के साथ भी स्क्रीन शेयर करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री