न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जिगरा’ के गाने में छा गए वेदांग, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के गाने में शहनाज का तगड़ा डांस

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की ‘जिगरा’ के लिए फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Oct 2024 7:21:37

2 News : ‘जिगरा’ के गाने में छा गए वेदांग, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के गाने में शहनाज का तगड़ा डांस

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की ‘जिगरा’ के लिए फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले आज सोमवार (7 अक्टूबर) को मेकर्स ने इसका टाइटल ट्रैक रिलीज किया, जिसे खुद वेदांग ने गाया है। यह एक मोटिवेशनल एंथम है जिसके बोल वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं। गाने को अचिंत ने कंपोज किया है। इसे सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और यह जमकर वायरल हो रहा है।

गाने में वेदांग एक रॉकस्टार के रूप में नजर आ रहे हैं। वे अपनी मधुर आवाज और तगड़ी परफोरमेंस के साथ वहां मौजूद ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। बता दें कि वासन बाला के डायरेक्शन में बनी ‘जिगरा’ भाई-बहन की कहानी है। ट्रेलर में हम देखते हैं कि आलिया अपने भाई वेदांग को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उसे बचाने के लिए किसी भी हद तक जाती है। फिल्म को वासन ने देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर लिखा है।

फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट और सोमेन मिश्रा ने किया है। इससे पहले वेदांग रविवार (6 अक्टूबर) को आलिया और वासन बाला के साथ ‘बिग बॉस मराठी 5’ के फाइनल के लिए शो में पहुंचे थे। इस दौरान वेदांग ने ‘जिगरा’ के गाने को मराठी में गाया। उन्होंने ‘एक हजारों में माझी आलिया है’ गाया, जिसे सुनकर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। वेदांग ने पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

jigra,jigra movie,alia bhatt,vedang raina,vdeang singer,vedang rockstar,vasan bala,vicky vidya ka woh wala video movie,rajkummar rao,shehnaaz gill

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के गाने में राजकुमार व शहनाज ने जमाया रंग

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ इन दिनों लाइमलाइट में है। आज सोमवार (7 अक्टूबर) को इसका आइटम सॉन्ग ‘सजना वे सजना’ रिलीज हुआ। इसमें राजकुमार के साथ एक्ट्रेस शहनाज गिल ठुमके लगाते हुए दिख रही हैं। गाने के रिलीज होते ही शहनाज के मूव्स इंटरनेट पर वायरल होने लगे। यह शहनाज का पहला आइटम सॉन्ग है।

फैंस को उनके किलर मूव्स, एक्सप्रेशन और बोल्ड अंदाज खूब पसंद आ रहा है। वे बोल रहे हैं कि शहनाज के आगे तृप्ति की चमक फीकी पड़ गई। गाने को सुनिधि चौहान और दिव्या कुमार ने गाया है। लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इसके पहले फिल्म का ‘चुम्मा’ गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को पवन सिंह ने गाया था।

इस गाने में पवन और राजकुमार का अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आया था। फिल्म को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी और इसकी बॉक्स ऑफिस पर ‘जिगरा’ से टक्कर होगी। इस कॉमेडी फिल्म में मल्लिका शेरावत, विजय राज, राकेश बेदी, अर्चना पूरन सिंह, टीकू तलसानिया और मुकेश तिवारी भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री