न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जर्सी’ का ट्रेलर रिलीज, अभिषेक ने भांजे अगस्त्य को यूं किया विश, BB-15 : सिम्बा का सफर खत्म!

शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘जर्सी’ (Jersey) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया। दो मिनट 53 सैकंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 7:49:48

‘जर्सी’ का ट्रेलर रिलीज, अभिषेक ने भांजे अगस्त्य को यूं किया विश, BB-15 : सिम्बा का सफर खत्म!

शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘जर्सी’ (Jersey) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया। दो मिनट 53 सैकंड के ट्रेलर में शाहिद का दमदार अंदाज है। मृणाल उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक बेटे का पिता क्रिकेट में वापसी के ख्वाब देखता है लेकिन इसके लिए उसे प्यार से समझौता करना पड़ता है। शाहिद, मृणाल को किस करते दिख रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में शाहिद-मृणाल ठाकुर पैसों के लिए झगड़ रहे हैं। शाहिद बेटे की इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं, जबकि मृणाल प्रेक्टिकल लाइफ जीने में विश्वास करती हैं।

इससे पहले शाहिद ने आज ही फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- हमने 2 साल तक ये इमोशन आपके साथ शेयर करने का इंतजार किया है। ये कहानी खास है, टीम खास है, किरदार खास है। आप लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे उम्मीद है आप लोगों को भी वही महसूस होगा, जो मैंने उसे खेलते समय महसूस किया था। जर्सी 31 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। शाहिद इससे पहले कबीर सिंह मूवी में नजर आए थे। जर्सी तेलुगु की ही एक सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म 36 साल के एक ऐसे आदमी की कहानी है, जिसका 6 साल का बेटा है।

श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा हुए 21 साल के

एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने भांजे अगस्त्य नंदा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आज मंगलवार (23 नवंबर) को अगस्त्य 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके मामा अभिषेक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अगस्त्य की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई देने के साथ उनकी पोल भी खोल डाली। अभिषेक लिखते हैं, 'हैप्पी 21st बर्थडे अगस्त्य। आप कितने अच्छे, काइंड, लविंग, जिम्मेदार, प्रोटेक्टिव और केयर करने वाले बन गए हैं। अब आप ऑफिशियली एडल्ट बन गए हैं। कृपया मामू के कपड़े और जूते लेना बंद करें और अपने खुद के खरीद लें।’

अभिषेक ने अगस्त्य की जो फोटो अपलोड की है, उसमें उन्होंने शेरवानी के साथ ऑरेंज पगड़ी बांध रखी है। अगस्त्य, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के बेटे हैं। श्वेता ने भी अगस्त्य के साथ बचपन से लेकर अब तक की कई फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी 21 बेटे' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया।

jersey movie,shahid kapoor,agastya nanda,abhishek bachchan,simba nagpal,bigg boss 15,bollywood news in hindi

बिग बॉस 15 : सिम्बा हुए बेघर, इस हफ्ते हो जाएगी इन 5 की भी छुट्टी

'बिग बॉस 15' में ड्रामेबाजी की धूम है। शो में इस हफ्ते बहुत कुछ होने वाला है। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने घोषणा की थी कि इस सप्ताह टॉप-5 के अलावा बाकी सभी कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएंगे। शो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडियाकर्मियों ने आपसी सहमति से बॉटम-6 के नाम का भी ऐलान कर दिया और इनमें से सिम्बा नागपाल का सफर खत्म हो गया है। सिम्बा के जाने के बाद अब बॉटम-5 में उमर रियाज, जय भानुशाली, विशाल कोटियन, नेहा भसीन और राजीव अदातिया बचे हैं।

टॉप-5 में करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। आपको बता दें कि सिम्बा शुरुआत से ही गेम में काफी स्लो थे। उनका घर में कुछ खास योगदान नहीं रहा। वे किसी भी मुद्दे में बीच में नहीं पड़े। सलमान ने उन्हें चेतावनी भी दी थी। सिम्बा एक मॉडल और एक्टर हैं। उन्होंने शो 'शक्ति : अस्तित्व के एहसास की' से करियर की शुरुआत की थी। सिम्बा 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर