न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जेनिफर को Kiss करना चाहते थे असित, एक्ट्रेस ने फिर लगाए आरोप, दिशा के TMKOC छोड़ने की बताई वजह

कॉमेडी फैमिली ड्रामा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 11:25:54

2 News : जेनिफर को Kiss करना चाहते थे असित, एक्ट्रेस ने फिर लगाए आरोप, दिशा के TMKOC छोड़ने की बताई वजह

कॉमेडी फैमिली ड्रामा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ‘मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री को शो छोड़े कुछ साल हो चुके हैं। वह एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। उन्होंने एक बार फिर से शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए उनके ऊपर यौन उत्पीड़न और काम की जगह पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। जेनिफर ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि इन सबकी शुरुआत साल 2018 से हुई, जब शो के ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी ने मुझे फोन पर गालियां दीं। इससे परेशान होकर मैंने मदद के लिए असित से कांटेक्ट किया, लेकिन उन्होंने सपोर्ट करने के बजाय गलत तरीके से जवाब दिया।

मैं सोहेल के साथ प्रॉब्लम पर बात करने असित के पास गई लेकिन उन्होंने मुझसे कहा, “तुम सेक्सी लग रही हो।” इसके बाद जेनिफर ने साल 2022 की एक और घटना का जिक्र करते हुए बताया कि मैंने स्विट्जरलैंड यात्रा के लिए वीजा का अनुरोध किया था। फोन पर बातचीत के दौरान मैं फूट-फूटकर रोने लगीं, तभी असित ने कहा, “तुम रो क्यों रही हो? अगर तुम यहां होतीं तो मैं तुम्हें गले लगा लेता। मैं एक मौका जरूर लेता। तुम्हें मेरी परवाह नहीं है।”

जेनिफर ने सिंगापुर में शूटिंग के दौरान हुई एक और बात बताई। जेनिफर ने कहा कि 8 मार्च 2019 को वह मेरे पास आया और बोला, “तुम्हारा रूममेट रोज बाहर जाता है। तुम मेरे कमरे में आकर व्हिस्की क्यों नहीं पीती? तुम अकेले बोर नहीं हो जाओगी।” शुरुआत में तो मैंने इन कमेंट्स को नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन बाद में स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ। उसी सिंगापुर यात्रा के दौरान एक कॉफी शॉप में असित मेरे बहुत करीब आए और बोले, “आपके होंठ बहुत सेक्सी हैं। मन कर रहा है कि मैं आपको पकड़कर किस कर लूं।” इस बात के बाद मैं काफी शॉक और डर गई थीं। असित ने ‘बावरी’ का रोल करने वालीं एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया पर भी गलत कमेंट किए थे।

jennifer mistry,actress jennifer mistry,jennifer mistry bansiwal,asit modi,producer asit modi,roshan bhabhi,disha vakani,dayaben,tmkoc,taarak mehta ka ooltah chashmah

जेनिफर ने कहा, दिशा को सीढ़ी चढ़ना मना था तो उसके लिए…

जेनिफर ने बताया कि मैंने असित की टीम के सामने मुझे रिप्लेस न करने के लिए हाथ तक जोड़े, जबकि मैं प्रेग्नेंट थीं लेकिन उन्होंने मेरी एक भी नहीं सुनी। जेनिफर से ‘दयाबेन’ का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी के शो छोड़ने पर भी सवाल किया गया, जवाब में जेनिफर ने कहा कि मैं हाथ-पैर जोड़ रही थी मेरी प्रेग्नेंसी के टाइम कि मुझे वापस आना है। इन लोगों ने दिशा के सामने हाथ-पैर जोड़े। ये लोग इतने लंबे समय से उनके सामने हाथ जोड़ रहे हैं, दिशा की डिलीवरी के बाद, सब कुछ के बाद, इतने हाथ-पैर जोड़े हैं, वो नहीं आई तो नहीं आई।

इसी दौरान जब जेनिफर से पूछा गया कि क्या दिशा ने भी टॉक्सिक माहौल के चलते शो छोड़ दिया था? जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि दिशा को सीढ़ी चढ़ना मना था तो उसके लिए स्ट्रेचर जैसा था, उस पर बैठाकर ऊपर ले जाते थे। क्योंकि ऊपर शूट करना रहता था किसी एक इंटीरियर में। दिशा बहुत ही प्राइवेट पर्सन थीं, तो अगर उनकी मेकर्स से कोई अनबन भी होती थी तो हमें पता नहीं चलता था। दिशा हमेशा से शादी करना चाहती थीं, बच्चे चाहती थीं और अपने परिवार के साथ घर पर रहना चाहती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी