न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Sad News : जया प्रदा के बड़े भाई राजा बाबू ने दुनिया को कहा अलविदा, इस दिग्गज एक्टर का भी हुआ निधन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा के बड़े भाई राजा बाबू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 12:08:47

2 Sad News : जया प्रदा के बड़े भाई राजा बाबू ने दुनिया को कहा अलविदा, इस दिग्गज एक्टर का भी हुआ निधन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा के बड़े भाई राजा बाबू का निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। जया प्रदा (62) ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। राजा बाबू एक एक्टर और प्रोड्यूसर थे। उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार (28 फरवरी) को हैदराबाद में किया जाएगा। जया प्रदा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर राजा बाबू की एक फोटो शेयर करने के साथ नोट लिखा।

इसमें उन्होंने भाई की मौत पर शोक जताया। जया प्रदा ने लिखा, “बड़े दुख के साथ मैं आपको अपने बड़े भाई श्री राजा बाबू के निधन के बारे में सूचित कर रही हूं, जिनका आज (27 फरवरी) दोपहर 3:26 बजे (हैदराबाद) निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें और आगे की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।” उल्लेखनीय है कि जया प्रदा की भाई के साथ काफी मजबूत बोंडिंग थी। दोनों के बीच इतना प्यार था कि राजा बाबू अपनी बहन के संसदीय क्षेत्र रामपुर में दौरे पर जाते थे और लोगों की समस्याएं सुनते थे।

जया प्रदा भाई के निधन से गहरे सदमे में हैं। फैंस और करीबी लोग सोशल मीडिया पर जया प्रदा और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी राजा बाबू के निधन पर शोक जताया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। राजा बाबू ने फिल्मों में भी करिअर आजमाया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने ऋषि कपूर और जया प्रदा को लेकर फिल्म ‘सावन का महीना’ बनाई, लेकिन वह डिब्बाबंद हो गई। उन्होंने ‘शारदा’, ‘प्रेम तपस्या’और ‘सन्नयी अप्पन्ना’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग भी की।

उड़िया अभिनेता उत्तम मोहंती ने 150 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

दिग्गज उड़िया अभिनेता उत्तम मोहंती का गुरुवार (27 फरवरी) की शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 66 साल के थे। मोहंती के भतीजे ने निधन की पुष्टि की। मोहंती हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे। तभी उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वे घर लौट आए, लेकिन कुछ दिन पहले फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें भुवनेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वे लंबे समय से लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी मोहंती को श्रद्धांजलि दी है। मोहंती को उनके काम और फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन योगदान के लिए साल 1999 में सबसे प्रतिष्ठित जयदेव पुरस्कार के अलावा ओडिशा लिविंग लीजेंड अवार्ड 2012 और कई बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।

साल 1977 में 'अभिमान' फिल्म से करिअर शुरू करने वाले मोहंती ने 'निझुम रतिरा साथी' (1979), 'फूल चंदना' (1982), 'झियाती सीता परी' (1983) और 'डंडा बालुंगा' (1984) सहित 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'सारा आकाश' सहित कुछ टीवी धारावाहिकों में भी एक्टिंग की है। मोहंती ने 30 बंगाली फिल्मों और एक हिंदी फिल्म 'नया जहर' में एक्टिंग का जलवा दिखाया। मोहंती की पत्नी अपराजिता और बेटा बाबूशान भी उड़िया फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध स्टार्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ