न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जया ने उड़ाया अक्षय की इस फिल्म का मजाक, हुईं ट्रॉल, रजा ने बताई रमजान में शराब पीने की हकीकत

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी एक उम्दा कलाकार रही हैं। जया ने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 2:23:28

2 News : जया ने उड़ाया अक्षय की इस फिल्म का मजाक, हुईं ट्रॉल, रजा ने बताई रमजान में शराब पीने की हकीकत

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी एक उम्दा कलाकार रही हैं। जया ने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का जादू चलाया। अमिताभ के साथ शादी के बाद उन्होंने काफी हद तक फिल्मों से दूरी बना ली। वह कभी-कभार ही फिल्मों में दिखती हैं। जया कई सालों से राजनीति की दुनिया में नाम कमा रही हैं। जया कई पार्टी-फंक्शन में स्पॉट की जाती हैं, लेकिन वह अक्सर पैपराजी पर भड़कती दिखती हैं जो उन्हें कैमरे में कैद करना चाहते हैं। अब जया एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल जया ने एक्टर अक्षय कुमार की साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की आलोचना की है।

जया ने इंडिया टीवी कॉन्क्लेव में फिल्म के नाम का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि फिल्म का टाइटल देखिए; मैं ऐसी नाम वाली फिल्में कभी नहीं देखूंगी। ये भी कोई नाम है? सच में ये फिल्म का नाम है?” इसके बाद जया ने कॉन्क्लेव में मौजूद दर्शकों से पूछा कि क्या वे ऐसी नाम वाली फिल्में देखना पसंद करेंगे? जया का सवाल सुनने के बाद कुछ लोगों ने अपना हाथ उठाया। जया बोलीं, “इतने सारे लोगों में से मुश्किल से चार लोगों ने ही अपना हाथ उठाया है। यह बहुत दुखद है। यह तो फ्लॉप है।”

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जया की खिंचाई कर उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “जया बच्चन कहती हैं कि कोई भी ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, ‘पैडमैन’ जैसे नाम वाली फिल्में नहीं देखेगा। कलेक्शन : ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ - 216 करोड़ और ‘पैडमैन’ - 191 करोड़ रुपए। वैसे अमिताभ बच्चन ने एक फिल्म की थी ‘पीकू’ उसमें भी उन्होंने सिर्फ टॉयलेट के बारे में ही बात की थी।” दूसरे ने लिखा, “फिल्म में महिलाओं की प्रॉब्लम को ही दिखाया गया था और यहां एक महिला ही इस फिल्म का मजाक उड़ा रही हैं।” उल्लेखनीय है कि ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ को 18 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था। इसमें अक्षय के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हैं।

रजा मुराद ने लिखा, बिना सोचे समझे आप लोग समझ रहे हैं कि हम रमजान में…

अभिनेता रजा मुराद (74) अपनी बुलंद आवाज और दमदार पर्सनलिटी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से प्रभावित किया है। रजा मुख्य रूप से विलेन के रूप में नजर आते थे। अब रजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वे अभिनेता किरण कुमार और अनुपम खेर के भाई राजू खेर के साथ साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सभी डांस कर रहे हैं और इनमें से कुछ के हाथ में शराब के ग्लास भी हैं। साथ ही नीचे टेबल पर बोतल रखी हुई है।

किरण ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दोस्त जितने पुराने, यारी उतनी ही सॉलिड। कभी-कभी जब आप दोस्तों के साथ काम कर रहे होते हैं, तो रील और रियल के बीच का अंतर हट जाता है।” वीडियो सामने आने पर लोगों ने रजा पर निशाना साधना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि रजा मुस्लिम होकर रमजान के महीने में शराब पी रहे हैं। ये सही नहीं है। अब खुद रजा ने इस वीडियो की असलियत बताई है।

रजा ने लिखा, “प्लीज प्लीज प्लीज। ये मत समझिए कि ये कोई शराब की या बर्थडे पार्टी चल रही है। ये एक अंडर प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग की क्लिपिंग है, जो कुछ दिन पहले छतरपुर दिल्ली में शूट हुई थी, जहां फिल्म में मेरा बर्थडे मनाया जा रहा है। ये फिल्म का सीन है। आप लोग खमाखा समझ रहे हैं कि शराब की पार्टी चल रही है। मेरा जन्मदिन 23 नवंबर को आता है और ये मार्च का महीना है। बिना सोचे समझे आप लोग समझ रहे हैं कि हम रमजान में खुले आम शराब पी रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। ये सिर्फ फिल्म की शूटिंग का सीन है और कुछ भी नहीं।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड