न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - ‘जवान’ के पहले गाने ‘जिंदा बंदा’ पर जमकर थिरके शाहरुख, ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर भी रिलीज

57 साल के शाहरुख खान जल्द ही बड़ी स्क्रीन पर ‘जवान’ फिल्म में जवानों से भी बढ़कर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। हमेशा की जैसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 31 Jul 2023 6:25:53

देखें - ‘जवान’ के पहले गाने ‘जिंदा बंदा’ पर जमकर थिरके शाहरुख, ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर भी रिलीज

57 साल के शाहरुख खान जल्द ही बड़ी स्क्रीन पर ‘जवान’ फिल्म में जवानों से भी बढ़कर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। हमेशा की जैसे शाहरुख की इस फिल्म को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे जल्द से जल्द अपने चहेते हीरो को देखने के लिए बेकरार हैं। एटली के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

इस बीच आज सोमवार (31 जुलाई) को मूवी का पहला गाना रिलीज कर दिया गया। यह गाना शाहरुख की पर्सनलिटी से मैच खाता है। इस गाने का हिंदी में नाम जिंदा बंदा, तमिल में वंधा एडम और तेलुगु में धुम्मे धुलिपेला है। गाने में किंग खान बहुत जवान दिख रहे हैं। शाहरुख हजारों डांसर्स के साथ अपने किलर मूव्स करते हुए नजर आए। इसका शानदार संगीत आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देगा। गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाना रिलीज होने के कुछ ही देर में 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर ‘जिंदा बंदा’ को पेश करते हुए लिखा, “जब सिद्धांत दांव पर हों, तो लड़ना चाहिए, यह लड़ाई ही आपको जीवित बनाती है! मैं वसीम बरेलवी साहब को पूरे दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें इस खूबसूरत दोहे के साथ थोड़ी गुस्ताखी करने की इजाजत दी है। दोहा है, ‘उसूलू पर जहां आंच आए टकराना जरूरी है, तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है.’ ‘जवान’ का ये गाना वाकई दमदार है। इस गाने को अनिरुद्ध ने कंपोज करने के साथ इसका डायरेक्शन भी किया है। कोरियोग्राफ शोबी ने किया है।

jawan movie,shahrukh khan,jawan movie song zind banda,dream girl 2 movie,dream girl 2 teaser

25 अगस्त को रिलीज होगी ‘ड्रीम गर्ल 2’

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर आज सोमवार को रिलीज हो गया। ‘ड्रीम गर्ल’ की जैसे इस फिल्म में भी आयुष्मान, पूजा नाम की लड़की का रोल करेंगे। आयुष्मान ने पूजा बनकर 'पठान'- शाहरुख खान, 'किसी का भाई किसी की जान'-सलमान खान और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'-रणवीर सिंह के साथ फ्लर्ट करती नजर आ चुकी हैं।

अब पूजा लाल साड़ी में अदाएं दिखा रही हैं। टीजर से पहले 'ड्रीम गर्ल 2' से आज ही एक पोस्टर में अनन्या का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। पोस्टर में अनन्या को परी और आयुष्मान को पूजा के लुक में देखा जा सकता है। टीजर में सिर्फ आयुष्मान को लाल साड़ी में देखा जा सकता है। टीजर में ट्रेलर और फिल्म कब रिलीज होगी इसकी जानकारी दी गई है।

ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज होगा, जबकि फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। यह फिल्म साल 2019 में आई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। पहले पार्ट में आयुष्मान के साथ नुसरत भरुचा लीड रोल में थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश