न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘खिचड़ी 3’ मूवी को लेकर यह खुशखबरी आई सामने, धनुष की फिल्म ‘कुबेरा’ इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइज 'खिचड़ी' ने छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे पर भी लोगों को खूब हंसाया। फिल्म 'खिचड़ी' के दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 7:32:52

2 News : ‘खिचड़ी 3’ मूवी को लेकर यह खुशखबरी आई सामने, धनुष की फिल्म ‘कुबेरा’ इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइज 'खिचड़ी' ने छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे पर भी लोगों को खूब हंसाया। फिल्म 'खिचड़ी' के दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुए। इन्हें लोगों से खूब प्यार मिला। अब मेकर्स 'खिचड़ी' के साथ एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। 'खिचड़ी' के तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आई हैं। सुप्रिया पाठक और राजीव मेहता की फिल्म 'खिचड़ी' एक बार फिर चर्चा में है। अब मेकर्स 'खिचड़ी 3' लाने की तैयारी में हैं। एक्टर व मेकर जमनादास मजीठिया ने हाल ही में फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान के यूट्यूब चैनल पर एक स्पेशल एपिसोड में 'खिचड़ी 3' को लेकर बड़ी खबर दी।

उन्होंने कहा कि हम साल 2027 में ‘खिचड़ी 3’ लेकर आएंगे। ये हमारी फ्रेंचाइज के 25 साल पूरे होने का जश्न होगा। साथ ही जमनादास ने यह खुलासा भी किया कि 'खिचड़ी : द मूवी’ को वर्ल्ड लॉफ्टर डे यानी 4 मई को फिर से रिलीज किया जाएगा, ताकि फैंस पुरानी यादें ताजा कर सकें। बता दें 'खिचड़ी' में सुप्रिया और राजीव के साथ अनंग देसाई, वंदना पाठक और जमनादास अहम रोल में नजर आए थे। इसके माध्यम से एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने डेब्यू किया था। फराह का कैमियो भी शामिल था। यह फिल्म अपने हल्के-फुल्के हास्य व पारिवारिक मनोरंजन के लिए जानी जाती है।

उल्लेखनीय है कि साल 2002 में पहली बार टीवी पर प्रसारित होने वाला यह शो अपनी अनोखी कॉमेडी और कैरेक्टर के कारण घर-घर में मशहूर हुआ। इसकी सफलता ने साल 2010 में 'खिचड़ी : द मूवी' के रूप में सिनेमाघरों में जगह बनाई, जिसका डायरेक्शन आतिश कपाड़िया ने किया। साल 2023 में इसका सीक्वल 'खिचड़ी 2 : मिशन पान्थुकिस्तान' रिलीज हुआ।

jamnadas majethia,jd,actor jamnadas majethia,khichdi 3 movie,khichdi franchise,dhanush,south indian actor dhanush,kuberaa,kuberaa movie

फिल्म मेकर्स ने शेयर किया ‘कुबेरा’ मूवी का नया पोस्टर

फैंस साउथ सुपरस्टार धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले धनुष एक और धमाकेदार फिल्म ‘कुबेरा’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर और रिलीज डेट सामने आ चुकी है, जिससे धनुष को चाहने वालों का उत्साह सातवें आसमान पर है। फिल्म मेकर्स ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें धनुष डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर लोग जोश में आकर हूटिंग कर रहे हैं।

पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, “टीम ‘शेखरकम्मुलासकुबेरा’ की तरफ से आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।” इसके साथ ही एक और अपडेट है। फिल्म का पहला सिंगल 20 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘कुबेरा’ की कहानी महत्वाकांक्षा, ताकत और समाज के अंधेरे पहलुओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें धनुष एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो धारावी की झुग्गी-झोपड़ी में रहता है और धीरे-धीरे अपनी मेहनत और चालाकी से एक खतरनाक माफिया डॉन बन जाता है।

नागार्जुन एक जटिल और दिलचस्प भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। वैसे धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग हिंदी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके डायरेक्टर आनंद एल राय हैं। फिल्म 28 नवंबर को हिंदी और तमिल में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी