न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जयदीप दिन में 40 रोटी खाते थे फिर भी नहीं बढ़ता था वजन, पत्नी ज्योति को प्रपोज करते हुए कही थी यह बात

जयदीप अहलावत (45) काफी टेलेंटेड एक्टर माने जाते हैं। कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद वे अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 11:25:53

2 News : जयदीप दिन में 40 रोटी खाते थे फिर भी नहीं बढ़ता था वजन, पत्नी ज्योति को प्रपोज करते हुए कही थी यह बात

जयदीप अहलावत (45) काफी टेलेंटेड एक्टर माने जाते हैं। कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद वे अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बना चुके हैं। लोग उनकी एक्टिंग काफी पसंद करते हैं। हाल ही जयदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए अत्यधिक वजन बढ़ाया था लेकिन एक समय ऐसा था जब वो कितना भी खा लेते थे मगर वजन बढ़ता ही नहीं था। किसी को विश्वास नहीं होगा लेकिन वे एक दिन में 40 रोटी खाने के साथ डेढ़ लीटर दूध पी जाते थे। जयदीप ने यूट्यूब शो ‘खाने में कौन है’ में कुणाल विजयकर से बातचीत की। उन्होंने बचपन की खाने की आदतों के बारे में बताया।

जयदीप ने कहा कि मैं हरियाणा के एक गांव से आता हूं। मैंने हमेशा से घर का खाना खाया है और एक्टिव लाइफस्टाइल जी है। साल 2008 तक मेरा वजन कभी 70 किलो से ऊपर नहीं गया जबकि मैं बहुत लंबा हूं और एक दिन में 40 रोटी खाता था। क्योंकि आप खाते थे और एक्टिव लाइफस्टाइल की वजह से बर्न कर लेते हैं। दोपहर को हम खेत में जाकर खाना खाते थे। गन्ना, गाजर, अमरूद सब वहां होते थे। उन्हें तोड़कर हम खाते थे। चना-बाजरा मिस्सी रोटी खाते थे। साथ में लस्सी, मक्खन और चटनी होती थी। दिन में 3 बार दूध पीता था।

हम ग्लास में नहीं बल्कि लोटे या जग में दूध पिया करते थे। मुझे मुंबई आए 15-16 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी पार्टी से आने के बाद मैं घर का खाना पसंद करता हूं। ‘महाराज’ फिल्म के लिए मैंने काफी वजन बढ़ा लिया था। मेरा वजन उस समय 109.7 किलो हो गया था, लेकिन फिर इसे मैंने 5 महीने में कम करके 83 किलो कर लिया था। उल्लेखनीय है कि महाराज पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। यह आमिर खान के बेटे जुनैद की पहली फिल्म थी। जयदीप के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल आई ‘ज्वैल थीफ’ थी, जिसमें सैफ अली खान भी थे। यह ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

jaideeo ahlawat,actor jaideep ahlawat,jaideep 40 rotis,jaideep films,jaideep movies,paatal lok,jewel thief,maharaj,jaideep weight,jyoti hooda,kapil sharma

कपिल शर्मा ने जयदीप अहलावत से पूछा कि क्या ज्योति को उनका प्रपोजल सच्चा लगा था या…

जयदीप अहलावत हाल ही में नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' में नजर आए। उन्होंने 16 साल की शादी और पत्नी ज्योति हुड्डा के साथ रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। ज्योति फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में जयदीप की जूनियर थीं, लेकिन फिर भी दोनों के रिश्ते की शुरुआत हरियाणा में हुई। कपिल ने जयदीप से पूछा कि क्या ज्योति को उनका प्रपोजल सच्चा लगा था या फिर उसे बस दिखावा समझा था। तब जयदीप ने कहा कि क्या आपको लगता है कि मेरे जैसा जाट लड़का एक लड़की को प्रपोज करने की कला जानता होगा?

तब जयदीप के साथ शो में मौजूद एक्टर विजय वर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वह प्रपोज करने के लिए पत्नी के पास एक घी का कार्टन लेकर गए होंगे। तब जयदीप बोले कि सच में विजय काफी हद तक सही हैं। मैंने ज्योति को प्रपोज करते हुए कहा था कि घर में दूध और घी की कोई कमी नहीं होगी। अब चुनाव आपका है। बता दें कि जयदीप ने लंबे संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में जगह बनाई है। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म 'आक्रोश' में एक छोटे से रोल से अपने करिअर की शुरुआत की थी। जयदीप काे सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘पाताल लोक’ वेब सीरीज से मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी