न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jaat BO Collection Day 16: लाखों में सिमटी ‘जाट’ की कमाई, 100 करोड़ से बस इतनी दूर है सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने तीसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए 16वें दिन 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 81.65 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इसका बजट 100 करोड़ रुपये है। जानें, क्या 'जाट' अपने बजट को पूरा कर पाएगी?

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 8:32:11

Jaat BO Collection Day 16: लाखों में सिमटी ‘जाट’ की कमाई, 100 करोड़ से बस इतनी दूर है सनी देओल की फिल्म

‘गदर 2’ स्टार सनी देओल ने इस साल एक्शन मसाला फिल्म ‘जाट’ के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने 16 दिनों का सफल थिएटर रन पूरा कर लिया है और तीसरे हफ़्ते में एंट्री कर गई है। इस दौरान फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा गया, बावजूद इसके इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और अच्छा कलेक्शन भी किया। चलिए, यहां जानते हैं कि ‘जाट’ ने रिलीज़ के 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को कितनी कमाई की है?

‘जाट’ ने 16वें दिन कितनी कमाई की?

गोपीचंद मलिनेनी द्वारा निर्देशित ‘जाट’ में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा ने अहम भूमिका निभाई है। दोनों ही एक्टर्स की जबरदस्त एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है। ‘गदर 2’ के बाद सनी की इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज था। फिल्म के डायलॉग्स और एक्शन सीन्स ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया, जिससे ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। रिलीज़ के दो हफ्तों में शानदार कमाई करने के बाद, यह अब तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो:

‘जाट’ ने पहले हफ्ते में 61.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 19.1 करोड़ रुपये रहा।

वहीं, 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को ‘जाट’ ने 90 लाख रुपये की कमाई की है।

इस प्रकार, फिल्म की 16 दिनों की कुल कमाई अब 81.65 करोड़ रुपये हो चुकी है।

‘जाट’ की कमाई पर पड़ा 'केसरी 2' और 'ग्राउंड जीरो' का असर

‘जाट’ को पहले ही अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही थी, और अब सिनेमाघरों में इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ भी रिलीज हो गई है। जहां ‘केसरी 2’ ने रिलीज़ के 8वें दिन इन दोनों फिल्मों के मुकाबले 4 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, वहीं ‘ग्राउंड जीरो’ 1 करोड़ रुपये से ओपनिंग कर पाई। इन दोनों फिल्मों के चलते ‘जाट’ की कमाई पर असर पड़ा और यह 16वें दिन लाखों में सिमट गई।

घटती कमाई के साथ क्या ‘जाट’ वसूल पाएगी अपना बजट?

‘जाट’ ने अपनी रिलीज़ के बाद पहली बार सबसे कम कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट गई है। हालांकि, इसने 81 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। ऐसे में यह फिल्म अपनी लागत वसूलने से 19 करोड़ रुपये दूर है। अगर फिल्म की कमाई में तीसरे वीकेंड पर तेजी आती है तो यह तीसरे हफ्ते तक अपना बजट वसूल कर लेगी और इस तरह यह साल की चौथी 100 करोड़ रुपये की फिल्म बन सकती है। फिलहाल, हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी