न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कोरियोग्राफर ने सबके सामने ‘खल्लास गर्ल’ को लगाई थी फटकार, ‘क्या कूल हैं हम’ की रिलीज के बाद ईशा को पुलिस…

‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (48) ने हाल ही में अपने करिअर के शुरुआती दिनों में हुए दुर्व्यवहार के बारे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 12:31:26

2 News : कोरियोग्राफर ने सबके सामने ‘खल्लास गर्ल’ को लगाई थी फटकार, ‘क्या कूल हैं हम’ की रिलीज के बाद ईशा को पुलिस…

‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (48) ने हाल ही में अपने करिअर के शुरुआती दिनों में हुए दुर्व्यवहार के बारे में बात की। ईशा ने डिजिटल कमेंट्री के साथ बातचीत में कहा कि मैंने साउथ की एक फिल्म से अपना करिअर शुरू ही किया था। यह बॉलीवुड में आने से पहले की बात है। जब मैं सेट पर होती थी, तो खूब डांस होता था। आप जानते ही हैं कि साउथ के डांस कैसे होते हैं, ये आसान नहीं होते। लेकिन मेरी पहली फिल्म में, मेरे कोरियोग्राफर ने मुझे सबके सामने बोला कि ये बॉलीवुड से लड़कियां आती हैं, पता नहीं क्यों ले लेते हैं इन्हें। कुछ आता ही नहीं है इन्हें। उन्होंने मुझे अपमानित किया।

मुझे नहीं पता कि उन पर कोई दबाव था या नहीं। उन्होंने कहा कि डांस नहीं आता तो यहां क्यों आई हो? मुझे बहुत बुरा और अपमानित महसूस हुआ। मैं अपने मेकअप रूम में वापस गई और रोई। लेकिन मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और मैंने कहा, अगली बार जब मैं किसी साउथ मूवी में काम करूंगी तो डांस सीखकर आऊंगी। मैं किसी को फिर कभी इस तरह बात नहीं करने दूंगी।

इसके बाद मैं सीधे दिवंगत डांस कोरियोग्राफर सरोज खान के पास गईं और कला सीखने लगीं ताकि कोई दोबारा से मुझे ऐसा न बोले। ईशा ने साल 2002 में ‘कंपनी’ फिल्म के गाने ‘खल्लास’ से स्टारडम हासिल किया। उनकी बोल्ड स्क्रीन प्रेजेंस और डांस मूव्स ने उन्हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया। ईशा के खाते में ‘डॉन’, ‘सलाम-ए-इश्क : अ ट्रिब्यूट टू लव’ और ‘मैंने प्यार क्यों किया’ जैसी फिल्में भी हैं।

isha koppikar,actress isha koppikar,isha koppikar south industry,isha koppikar choreographer,isha koppikar police,kyaa kool hain hum

पुलिसवाले ने रोक ली थी एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की कार और फिर…

साल 2005 में आई कॉमेडी फिल्म ‘क्या कूल हैं हम’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी सफलता हासिल की थी। पांच करोड़ की लागत में बनी फिल्म ने 23 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसमें ईशा के साथ रितेश देशमुख, तुषार कपूर और नेहा धूपिया थे। ईशा ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका अदा की थी। ईशा ने इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म से जुड़ी एक घटना बताई। ईशा ने कहा कि फिल्म के बाद एक असली पुलिसवाले ने मेरी कार रोक ली। इस पर मैंने ड्राइवर से पूछा कि क्या कोई परेशानी है।

उसने कहा कि सब ठीक है। फिर मैंने देखा कि पुलिसवालों को मेरी कार का नंबर भी पता था। जब पुलिसकर्मी ने विंडो को नीचे करने के लिए कहा और जब मैंने किया, तो उसने मुझे सैल्यूट करते हुए कहा कि हमें आपकी जैसी मैडम की हमारी पुलिस स्टेशन में जरूरत है। इस बात से मुझे बहुत खुशी हुई। अगर मैं अभिनेत्री नहीं होतीं, तो संभवतः एक पुलिस अधिकारी बनतीं। ईशा ने आगे कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने पर मुझे यह कतई अश्लील नहीं लगी। मेरे किरदार में साफ-सुथरापन था।

उस समय हॉलीवुड में ‘मिस कॉन्जेनियलिटी’ नाम की फिल्म रिलीज हुई थी और मुझे लगता है कि मेरे किरदार का स्टाइल भी उसी तरह का था। डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करके मुझे कभी भी असहजता का अनुभव नहीं हुआ। ईशा की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो शादी के 14 साल बाद उनका 2023 में बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से तलाक हो गया। उनके एक बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी