न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हानिया सहित इन पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम ब्लॉक, पहलगाम हमले के बाद से दुखी हैं भारती, व्लॉग में कहा…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रुख...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 May 2025 1:03:19

2 News : हानिया सहित इन पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम ब्लॉक, पहलगाम हमले के बाद से दुखी हैं भारती, व्लॉग में कहा…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया। भारत अलग-अलग तरीके से इसका करारा जवाब दे रहा है। भारत द्वारा उठाए गए कदमों से पाकिस्तान की कमर टूट गई है। इस बीच भारत सरकार ने एक और कड़ा फैसला करते हुए पाकिस्तान की कई जानी-मानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट हमारे देश में ब्लॉक कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस हानिया आमिर का अकाउंट सबसे पहले ब्लॉक किया गया है।

इसके बाद पड़ोसी मुल्क के दूसरे कलाकारों के अकाउंट्स भी एक-एक करके बंद हो गए। भारत में जिन पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स को ब्लॉक किया गया है, उनमें हानिया, माहिरा खान, अली जफर, सनम सईद, बिलाल अब्बास, इकरा अजीज, इमरान अब्बास, सजल अली के नाम शामिल हैं। भारतीय यूजर्स जब इन प्रोफाइल्स तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें एक संदेश दिखाई देता है। इसमें लिखा है, “यह सामग्री भारत में उपलब्ध नहीं है क्योंकि हमने इसे प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का पालन किया है।”

हालांकि अभी फवाद खान और वहाज अली जैसे कुछ दूसरे पाकिस्तानी कलाकार इस एक्शन से बचे हुए हैं और उनके अकाउंट अभी भी भारत में देखे जा सकते हैं। इससे यह साफ होता है कि कार्रवाई फिलहाल चयनित प्रोफाइल्स तक सीमित है। फवाद कई सालों बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे थे, लेकिन अब उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर तलवार लटक गई है। फिलहाल इसे टाल दिया गया है और देखना है कि यह आगे भी रिलीज होती है या नहीं। इसमें फवाद के साथ वाणी कपूर हैं। भारत ने हाल ही में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर भी बैन लगाया है। इन चैनलों पर भड़काऊ, सांप्रदायिक और भारत विरोधी सामग्री फैलाने का आरोप है।

mahira khan,hania aamir,fawad khan,ali zaffer,sanam saeed,pakistani actors,instagram blocked,pahalgam attack,india,pakistan,bharti singh,bharti singh vlog

भारती सिंह ने कहा, उस रात उन हृदय विदारक दृश्यों को देखकर मैं 2-3 बार रोई भी…

पहलगाम हमले की खबर से दिग्गज कॉमेडियन भारती सिंह भी बेहद दुखी हो गईं और वह कई बार रो पड़ीं। भारती ने हाल ही में अपने व्लॉग में इसका खुलासा किया। भारती ने अपनी दुबई यात्रा और वहां देखी गई जगहों के बारे में एक व्लॉग साझा किया और बताया कि पहलगाम हमले के बारे में जानने के बाद वह किस तरह से दुख से भर गई थीं। भारती ने कहा कि मैं पिछले कुछ दिनों से दुखी हूं। मुझे नहीं पता कि कोई मेरी भावनाओं को समझेगा भी या नहीं।

मैं इंस्टाग्राम पर पहलगाम और जम्मू-कश्मीर के बारे में विनाशकारी वीडियो और पोस्ट देखती रहती हूं और इससे मेरा दिल टूट जाता है। मैं यह सब देखकर जो महसूस कर रही हूं उसे व्यक्त करने में असमर्थ हूं। यहां तक कि फ्लाइट के दौरान भी मेरी आंखों में आंसू थे। उस रात उन हृदय विदारक दृश्यों को देखकर मैं 2-3 बार रोई भी। वे छोटे बच्चे...मैं इसके बारे में बात भी नहीं करना चाहती।

भारती ने आगे कहा कि हमारे लिए वैष्णो देवी हमारी सबसे बड़ी यात्रा हुआ करती थी। साल में एक बार वैष्णो देवी की यात्रा करते थे और हम बहुत अच्छा समय बिताते थे। इसी प्रकार भारत में हर मध्यम वर्गीय व्यक्ति ने देश में कहीं न कहीं यात्रा करने की योजना बना रखी है। लेकिन अब बहुत डर है मैं नहीं जानती कि इस बारे में क्या कहूं। कृपया शांत रहो यार।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी