न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हार्दिक और जैस्मिन का हुआ ब्रेकअप, ऐसे मिले संकेत, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का पिछले साल सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक से तलाक हो गया था। दोनों का रिश्ता करीब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 1:18:58

2 News : हार्दिक और जैस्मिन का हुआ ब्रेकअप, ऐसे मिले संकेत, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का पिछले साल सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक से तलाक हो गया था। दोनों का रिश्ता करीब चार साल चला। उनके एक बेटा अगस्त्य है। तलाक के बाद हार्दिक का नाम ब्रिटिश मॉडल-सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ गया। उनके रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगाई गईं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। यहां तक कि उनकी ग्रीस ट्रिप की तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर खूब सनसनी मचाई थी। अब दोनों के बीच दरार आने की खबरें सामने आ रही हैं।

हाल ही में एक यूजर ने रेडिट पर कमेंट कर बताया कि हार्दिक और जैस्मिन ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक न इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। वैसे उन्होंने आज तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी नहीं किया था। बता दें जैस्मिन को चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान स्टेडियम में भारत के मैच के दौरान स्पॉट किया गया था। इसके अलावा उन्हें कई मौकों पर मुंबई इंडियंस की टीम बस के पास भी देखा गया है, जिससे दोनों के बीच नजदीकियों की चर्चा और भी तेज हो गई थी।

अब एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद लग रहा है कि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि जैस्मिन एक ब्रिटिश-भारतीय कलाकार हैं जिन्होंने रियलिटी टीवी और संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। उनका जन्म ब्रिटेन में भारतीय मूल के परिवार में हुआ। वह पहली बार लोकप्रिय ब्रिटिश रियलिटी शो ‘द ओनली वे इज एसेक्स’ में नजर आई थीं। साल 2010 में एक एक्स्ट्रा के तौर पर शुरुआत करने वाली जैस्मिन ने साल 2012 तक खुद को एक मुख्य चेहरा बना लिया था। इसके बाद उन्होंने संगीत की ओर रुख किया और कई अंग्रेजी और पंजाबी गाने रिलीज किए।

2 News : हार्दिक और जैस्मिन का हुआ ब्रेकअप, ऐसे मिले संकेत, इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे कॉमेडियन फिश वेंकट

तेलुगु सिनेमा के मशहूर एक्टर व कॉमेडियन फिश वेंकट का शुक्रवार (18 जुलाई) को हैदराबाद के एक अस्पताल मे निधन हो गया। वे 53 साल के थे। वेंकट लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अभिनेता के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अभिनय को याद किया।

एक्टर का असली नाम वेंकट राज था। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में वेंकट की बेटी श्रावंती ने बताया था कि साउथ इंडियन स्टार प्रभास की टीम ने 50 लाख रुपए की मदद की पेशकश की थी। हालांकि बाद में परिवार ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि वह कॉल फर्जी था और प्रभास की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। श्रावंती ने पिता की गंभीर हालत को देखते हुए चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारों से मदद की अपील की थी।

वेंकट ने साल 2000 में आई फिल्म ‘कुशी’ से करिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'बनी', 'अदूर', 'गब्बर सिंह', 'डीजे टिल्लू', 'कॉफी विद अ किलर' और 'स्लम डॉग हसबैंड' जैसी कई हिट फिल्मों में कमाल की एक्टिंग की। उन्होंने पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, रवि तेजा, नागार्जुन और सिद्धू जोन्नालगड्डा जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक