न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सेलेना से जय श्री राम बुलवाने के चक्कर में युवक हुआ ट्रॉल, वीडियो वायरल, ईशान ने बर्थडे पर शेयर की पोस्ट

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक शख्स ने मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस व सिंगर सेलेना गोमेज (32) के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Nov 2024 8:31:31

2 News : सेलेना से जय श्री राम बुलवाने के चक्कर में युवक हुआ ट्रॉल, वीडियो वायरल, ईशान ने बर्थडे पर शेयर की पोस्ट

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक शख्स ने मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस व सिंगर सेलेना गोमेज (32) के साथ अजीब हरकत की। इसके बाद सेलेना की रिएक्शन के खूब चर्चे हो रहे हैं। दरअसल हाल ही में एक भारतीय युवक सेलेना से मिला। वहां उस युवक ने सेलेना से ‘जय श्री राम’ बोलने की डिमांड रख दी। इसके बाद सेलेना की रिएक्शन देखने लायक थी। हालांकि सेलेना ने फिर ‘जय श्री राम’ बोल भी दिया। इसके बाद युवक ने सेलेना को ‘जय श्री राम’ का महत्व बताया। युवक कहता है, "क्या आप जय श्री राम कह सकती हैं?"

इस पर सेलेना सवाल करती हैं, "जय श्री राम?" वो युवक कहता है, "भारत का सबसे अच्छा नारा है जय श्री राम।" जवाब में सेलेना कहती हैं, "थैंक्यू हनी।" इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pallav_paliwal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर ढेरों कमेंट आ रहे हैं, जिसमें उस शख्स की जमकर खिंचाई हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “वो सोच रहा है कि वह कूल लग रहा है।” दूसरे ने लिखा, “मैं उसकी ओर से शर्मिंदा हूं।” तीसरे ने लिखा, “पता नहीं क्यों इंडिया की बेइज्जती करवा देते हैं यह लोग।” चौथे ने लिखा, “करवा ली बेइज्जती।”

पांचवें ने लिखा, “हमारे हिंदू धर्म को विदेशी मान्यता की जरूरत नहीं है, खुद का मजाक बनाना बंद करो और हम सबका भी।” छठे ने लिखा, “करा ली बेइज्जती? कभी किसी विदेशी को देखा है किसी भारतीय से अपने धर्म के लिए कुछ ऐसा करवाते?” सातवें ने लिखा, “गजब बेइज्जती है।” कुछ ने लिखा कि तुमने पूरे भारत को शर्मसार किया है। बता दें कि 10920 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन सेलेना इंस्टाग्राम पर दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्टार हैं।

शाहिद कपूर के भाई एक्टर ईशान खट्टर हुए 29 साल के

एक्टर ईशान खट्टर आज शुक्रवार (1 नवंबर) को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ईशान को चाहने वाले सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ईशान ने भाई शाहिद कपूर और भाभी मीरा राजपूत के साथ एक फोटो शेयर की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जो तस्वीर साझा की है उसमें वह शाहिद को केक खिलाते हुए देखे जा सकते हैं।

ईशान ने कैप्शन में लिखा, “दिवाली पर जन्मदिन का मतलब है 3 केक (मेरी अद्भुत 8 वर्षीय भतीजी द्वारा बनाए गए 2) और एक नासमझ भाव।” बता दें कि ईशान की शाहिद के साथ खास बॉन्डिंग है। ईशान भी भाई की जैसे शानदार डांसर और एक्टर हैं। ईशान भाई के फैमिली फंक्शन, वेकेशन और बाइक ट्रिप पर साथ में नजर आते हैं। वह भाई-भाभी के काफी क्लोज हैं। ईशान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे पिछले दिनों थ्रिलर मिस्ट्री वेब सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में नजर आए।

ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। इसमें निकोल किडमैन, डकोटा फैनिंग, ईव हेवसन, बिली हॉवेल, जैक रेनोर, लिव श्रेइबर और इसाबेल अदजानी जैसे अन्य कलाकार भी हैं। यह सीरीज एलिन हिल्डरब्रांड के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास पर आधारित है। ईशान ने साल 2018 में ‘धड़क’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री