Dekhiye Indian Idol, 18 October se, raat 8 baje #SonyEntertainmentTelevision aur SonyLIV par@shreyaghoshal @VishalDadlani @Its_Badshah
मोटरसाइकिल पर बद्दी से शिमला जा रहे थे थे पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा
मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा (35) का आज शनिवार (27 सितंबर) को बद्दी से शिमला जाते हुए भयंकर एक्सीडेंट हो गया। राजवीर की मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई। अभी यह पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में राजवीर का इलाज जारी है। अस्पताल की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार राजवीर को दोपहर 1:45 बजे बेहद गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।
सुबह-सुबह एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थी। फोर्टिस अस्पताल में एडमिट होने से पहले सिविल अस्पताल में उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। अस्पताल आने के बाद इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उनकी जांच की और जरूरी टेस्ट किए। राजवीर वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वे डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं। गायक कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला, अभिनेता कर्मजीत अनमोल, गायक आर नेट, सुरजीत खान, जीत जगजीत और मलकीत रॉनी समेत कई हस्तियां जवंदा के परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे।
गायक जीत जगजीत ने बताया एक गाय अचानक सामने आने से हादसा हुआ। हालांकि हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिले के एएसपी अशोक ने इस बात से इनकार किया है कि उनके क्षेत्र में ऐसा कोई हादसा हुआ है। उल्लेखनीय है कि राजवीर ने कई शानदार गाने गाए हैं और फिल्मों में भी काम किया है। उनके चोटिल होने की खबर आने के बाद से ही उनके फैंस और फैमिली परेशान हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।













