न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol-12 : ग्रैंड फिनाले में कुमार सानू-अल्का याज्ञनिक मुख्य अतिथि, सिद्धार्थ-कियारा भी आएंगे...

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 12वें सीजन ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पिछले साल नवंबर में शुरू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Aug 2021 7:26:47

Indian Idol-12 : ग्रैंड फिनाले में कुमार सानू-अल्का याज्ञनिक मुख्य अतिथि, सिद्धार्थ-कियारा भी आएंगे...

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 12वें सीजन ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ यह शो अब खत्म होने को है। इस रविवार यानी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को हमें विजेता का पता चल जाएगा। उस दिन 12 घंटे का ग्रैंड फिनाले होगा। मशहूर सिंगर अल्का याज्ञनिक और कुमार सानू अंतिम एपिसोड में मुख्य अतिथि होंगे। चूंकि शो में कई अभिनय और प्रदर्शन होने वाले हैं, इसलिए दोनों गायकों का एक विशेष खंड होगा।

अल्का जहां स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को ट्रिब्यूट देंगी वहीं सानू अपने हिट गाने गाएंगे। सानू ने कहा कि मैं ग्रेटेस्ट ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं, जो 12 घंटे का होगा। मुझे इस मंच पर बहुत गर्व है क्योंकि इसने एक लंबा सफर तय किया है और इतिहास बनाया है। अल्का, लता के सदाबहार गाने अजीब दास्तां, बीती ना बिताए, यूं हसरतों के सहित कुछ गाने गाएंगीं। अल्का ने कहा कि मेरे लिए, लताजी एक देवी हैं। मैं उन्हें आदर्श मानती हूं और शो के दौरान उन्हें श्रद्धा अर्पित करना एक सम्मान की बात है।


कियारा-सिद्धार्थ करेंगे शेरशाह का प्रमोशन, बढ़ाएंगे हौसला

फिनाले में सेलेब्रिटी गेस्ट एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे। वे टॉप 6 फाइनलिस्ट्स पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सयाली कांबले, निहाल तौरो और शनमुखप्रिया को सपोर्ट करेंगे। सभी कंटेस्टेंट सिद्धार्थ-कियारा के लिए खास तौर पर परफॉर्म करेंगे। यह जोड़ी अपनी फिल्म शेरशाह को प्रमोट करेगी। सिद्धार्थ ने कहा कि फिनाले बड़ा कमाल का है। न सिर्फ मैं बल्कि मेरी मां और दादी समेत पूरा परिवार इस शो का फैन है और वो फिनाले के लिए बेहद उत्साहित हैं। कियारा ने कहा कि यह फिनाले स्पेशल है, क्योंकि यह इंडिपेंडेंस डे पर आ रहा है। ये सभी विनर्स हैं और मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द वे हमारी फिल्मों के लिए भी गाएंगे।


एक्स कंटेस्टेंट नचिकेत लेले दिखेंगे गांधीजी के वेश में

इंडियन आइडल के इस सीजन में देशभर के कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने शिरकत की थी। उनमें से एक अच्छे टैलेंटेड सिंगर थे नचिकेत लेले। उन्होंने कई बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। फिनाले के मौके पर नचिकेत के साथ-साथ कई एक्स कंटेस्टेंट एक बार फिर मंच जलवा दिखते हुए नजर आने वाले हैं। नचिकेत ‘फौजी स्पेशल’ एपिसोड में गांधीजी के वेश में नजर आएंगे। वे ‘रघुपति राघव राजाराम’ गाना गाएंगे। नचिकेत ने कहा कि आने वाले एपिसोड में मैं गांधीजी के वेश में नजर आऊंगा। अपने सुरक्षाबल के जवानों के आग्रह पर मैंने कुछ महान देशभक्ति के गीत पेश किए हैं। हमारी सेना हमारे देश का गौरव है। मैंने सेट पर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने की पूरी कोशिश की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका