न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इमरान की कमबैक मूवी में ये होंगी लीड एक्ट्रेस, सिद्धार्थ संग रोमांटिक होती दिखीं अदिति, शेयर कीं Photos

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2015 में आई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Nov 2024 8:05:16

2 News : इमरान की कमबैक मूवी में ये होंगी लीड एक्ट्रेस, सिद्धार्थ संग रोमांटिक होती दिखीं अदिति, शेयर कीं Photos

सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2015 में आई ‘कट्टी बट्टी’ थी। अब इमरान बॉलीवुड में वापसी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर दानिश आलम एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बना रहे हैं। इसमें इमरान लीड रोल में होंगे। अब फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट है कि इसके लिए एक्ट्रेस भी फाइनल हो गई हैं। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिल्म में इमरान के अपोजिट दिखेंगी। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म है। हालांकि अभी इसका नाम फाइनल नहीं है।

पीपिंगमून की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी भूमि ने इस फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है, लेकिन वो इस फिल्म का हिस्सा होने वाली हैं। भूमि इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट सुहानी कंवर तैयार करेंगी। फिल्म अभी राइटिंग फेज में है। दिसंबर तक स्क्रिप्ट का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। उसके बाद फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू होगा। अगले साल मार्च में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। बता दें इमरान इस साल एक बार फिर से बहुत एक्टिव दिख रहे हैं।

वे सोशल मीडिया पर खुद को लेकर अपडेट देते रहते हैं। अपनी पुरानी फिल्मों की यादें शेयर करते हैं। साथ ही उन्हें कई इवेंट्स में स्पॉट किया गया है। उनकी वापसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। इमरान की पहली फिल्मी साल 2008 में आई ‘जाने तू या जाने ना’ थी। इसमें उनके अपोजिट जेनेलिया डिसूजा थीं। बाद में वे कुछ और फिल्मों में भी नजर आए थे।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने हाल ही की है दोबारा शादी

‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ फेम एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ने हाल ही में राजस्थान में दोबारा शाही अंदाज में शादी रचाई है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब कपल एक-दूजे संग रोमांटिक होता नजर आया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। इस फोटोशूट की तस्वीरें अदिति ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें कपल का ट्रेडिशनल लुक नजर आ रहा है।

जहां सिद्धार्थ ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं, वहीं अदिति व्हाइट एंड ब्लैक शरारा सूट के साथ भारी दुपट्टा लिए नवाबी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कपल पहाड़ी चट्टानों के बीच कोजी हो रहा है। वे बाहों में रोमांटिक पोज दे एक-दूजे में खोए दिख रहे हैं।

इस बीच मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर शादी के जश्न की कई तस्वीरें और कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने पावर कपल के साथ पोज दिया। अदिति और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को तेलंगाना के 400 साल पुराने मंदिर में सात फेरे लिए थे। इस सीक्रेट मैरिज में सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री