Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IIFA Awards 2025 : ‘लापता लेडीज’ ने जीते सर्वाधिक 10 पुरस्कार, माधुरी-करीना सहित इन सितारों ने दी शानदार प्रस्तुति

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार (9 मार्च) रात आईफा अवार्ड्स का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन हुआ। इसमें किरण राव के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 11:49:20

IIFA Awards 2025 : ‘लापता लेडीज’ ने जीते सर्वाधिक 10 पुरस्कार, माधुरी-करीना सहित इन सितारों ने दी शानदार प्रस्तुति

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार (9 मार्च) रात आईफा अवार्ड्स का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन हुआ। इसमें किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज ने बाजी मारी। इस फिल्म ने सर्वाधिक 10 पुरस्कार पर कब्जा जमाया। इस फिल्म को पिछले साल ऑस्कर अवार्ड के लिए भी भेजा गया था। कार्यक्रम के दौरान सभी सितारों ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने अपनी फिल्म दिल तो पागल है मूवी के 'घोड़े जैसी चाल, हाथी जैसी दुम' गाने पर डांस किया।

माधुरी ने परफॉर्मेंस 'घूमर' गाने से शुरू की और 'ढोलना' व 'अप्सरा आली' पर भी नृत्य किया। कैटरीना कैफ, रेखा और कृति सेनन ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। रेखा ने राकेश रोशन के साथ ‘खून भरी मांग’ फिल्म के 'हंसते-हंसते कट जाए रास्ते' गाने पर डांस किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। शाहिद कपूर स्कूटर पर स्टेज पर पहुंचे और अपने हिट गानों पर प्रस्तुति दी।

शाहिद ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'साड़ी के फाल सा' जैसे गानों पर प्रस्तुति देकर माहौल में रंग भर दिया। करीना कपूर खान ने रेट्रो लुक में अपने दिवंगत दादा राज कपूर के गाने 'जीना यहां, मरना यहां', 'प्यार हुआ, इकरार हुआ' और 'रमैय्या वस्तावैय्या' जैसे गानों पर डांस किया।
iifa awards 2025,laapataa ladies,laapataa ladies movie,laapataa ladies award,kartik aaryan,nitanshi goel,madhuri dixit,rekha,shahid kapoor,Kareena Kapoor Khan कार्तिक बेस्ट एक्टर और नितांशी बेस्ट एक्ट्रेस, ये है विजेताओं की पूरी सूची

बेस्ट फिल्म - लापता लेडीज
बेस्ट एक्ट्रेस - नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्टर - कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
बेस्ट डायरेक्टर - किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट परफॉर्मेंस इन नेगेटिव रोल - राघव जुयाल (किल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - जानकी बोडीवाला (शैतान)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - रवि किशन (लापता लेडीज)
आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा - राकेश रोशन
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी - बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज)
बेस्ट अडाप्टेड स्टोरी - श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लाधा सुरती और अनुकृति पांडे(मेरी क्रिसमस)
बेस्ट डायरेक्टोरियल डेब्यू - कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस - प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
बेस्ट डेब्यू एक्टर - लक्ष्य लालवानी (किल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) - श्रेया घोषाल (भूल भुलैया 3 का गाना आमी जे तोमार)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - जुबिन नौटियाल (आर्टिकल 370 का गाना दुआ)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन - राम संपत (लापता लेडीज)
बेस्ट लिरिक्स - प्रशांत पांडे (लापता लेडीज)
बेस्ट एडिटिंग - जर्बी मर्चेंट (लापता लेडीज)
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स - रेड चिलीज वीएफएक्स (भूल भुलैया 3)
बेस्ट डांस कोरियोग्राफी - बॉस्को-सीजर (तौबा तौबा)
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी - राफे महमूद आइ एस सी (किल)
बेस्ट डायलॉग्स - अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जम्भाले, मोनाल ठक्कर (आर्टिकल 370)
बेस्ट स्क्रीनप्ले - स्नेह देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट साउंड मिक्सिंग - सुभाष साहू, बोलोय कुमार दोलोई, राहुल करपे (किल)
बेस्ट साउंड डिजाइन - सुभाष साहू (किल)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका