न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिराई का VFX 'पुष्पा 2' और 'कल्कि 2898 AD' से बेहतर, बड़े बजट की फिल्मों में गंभीर गड़बड़ी– राम गोपाल वर्मा

अगर मिराई जैसी फिल्म, जो सीमित बजट में बनी है, तकनीकी रूप से पुष्पा 2 और कल्कि 2898 AD से बेहतर नजर आ रही है, तो ये साफ दर्शाता है कि इन बड़ी फिल्मों के बजट प्लानिंग में कुछ गड़बड़ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 2:48:14

मिराई का VFX 'पुष्पा 2' और 'कल्कि 2898 AD' से बेहतर, बड़े बजट की फिल्मों में गंभीर गड़बड़ी– राम गोपाल वर्मा

भारतीय फिल्म उद्योग में इन दिनों एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है — क्या भारी-भरकम बजट में बनी फिल्मों का अंतिम परिणाम उस लागत को सही ठहराता है? इस सवाल को और अधिक प्रासंगिक बना दिया है हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मिराई’ ने, जिसके शानदार विजुअल इफेक्ट्स ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि मिराई का बजट मात्र 60 करोड़ रुपये (और प्रमोशन पर लगभग 20 करोड़ अतिरिक्त) रहा, जबकि 'पुष्पा 2' का बजट लगभग 580 करोड़ और 'कल्कि 2898 AD' का भी बजट इससे कहीं अधिक बताया जा रहा है।

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है, "अगर मिराई जैसी फिल्म, जो सीमित बजट में बनी है, तकनीकी रूप से पुष्पा 2 और कल्कि 2898 AD से बेहतर नजर आ रही है, तो ये साफ दर्शाता है कि इन बड़ी फिल्मों के बजट प्लानिंग में कुछ गड़बड़ है।"

वर्मा का मानना है कि अधिकांश निर्माता और निर्देशक VFX तकनीक की गहराई को समझे बिना ही बड़े बजट खर्च कर देते हैं। उन्होंने एक वाकया साझा करते हुए कहा, "एक फिल्ममेकर को उसकी फिल्म के एक सीजी सीक्वेंस के लिए एक कंपनी ने 18 करोड़ मांगे और दूसरी ने 22 करोड़। बिना तकनीकी समझ के वह निर्देशक महंगे ऑप्शन को बेहतर मानकर उसे चुन बैठा, जबकि गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं थी।"

रामू का कहना है कि मिराई के निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी खुद विजुअल इफेक्ट्स की तकनीक में दक्ष हैं, जिससे उन्होंने न केवल लागत कम की, बल्कि उच्च गुणवत्ता भी सुनिश्चित की। "अगर अन्य निर्देशक भी तकनीकी समझ के साथ आगे बढ़ें, तो इस तरह की मेगा बजट फिल्मों को भी बहुत कम खर्च में बनाया जा सकता है।"

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने बताया कि मिराई की सफलता सिर्फ इसके VFX तक सीमित नहीं है। "इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बना लिया। खासकर इंटरवल के बाद के दृश्य और क्लाइमैक्स ने गहरी छाप छोड़ी। हालांकि कॉमिक हिस्सों को टाला जा सकता था, पर समग्र रूप से यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई।"

तरण के मुताबिक, भले ही मिराई को शुरुआत में बहुत बड़ी रिलीज नहीं मिली, लेकिन सोशल मीडिया और दर्शकों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसे बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ा किया।

फिल्म इंडस्ट्री के अंदर की खबरों की मानें तो मिराई के प्रभाव के बाद करण जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के बजट का अब पुनः मूल्यांकन किया जा रहा है। पहले भाग का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये था, लेकिन अब इसे घटाकर 200 करोड़ के बीच रखने की योजना है। दिलचस्प बात यह भी है कि धर्मा प्रोडक्शन ने मिराई की हिंदी बेल्ट में डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभाली थी, जिससे इस बदलाव को और मजबूती मिली है।

राम गोपाल वर्मा के इस बेबाक बयान ने न सिर्फ फिल्ममेकिंग की मौजूदा मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि इंडस्ट्री को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या पैसे से ही क्वालिटी आती है, या समझ और सादगी ज्यादा जरूरी है?

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड