न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इब्राहिम ने कहा, पापा अब ‘बेबो’ के साथ बहुत खुश हैं…, शाहरुख की मेहनत पर फिदा हैं यह मशहूर एक्ट्रेस

एक्टर इब्राहिम अली खान ने इसी साल 'नादानियां’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उनके अपोजिट दिवंगत एक्ट्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 May 2025 2:34:49

2 News : इब्राहिम ने कहा, पापा अब ‘बेबो’ के साथ बहुत खुश हैं…, शाहरुख की मेहनत पर फिदा हैं यह मशहूर एक्ट्रेस

एक्टर इब्राहिम अली खान ने इसी साल 'नादानियां’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उनके अपोजिट दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर थी। हालांकि ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को खास रिस्पोंस नहीं मिला। इस बीच इब्राहिम ने ‘जीक्यू इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में माता-पिता अमृता सिंह व सैफ अली खान के तलाक और इसके उनके और बहन सारा अली खान पर पड़े प्रभाव के बारे में खुलकर बात की। इब्राहिम ने कहा कि जब साल 2004 में मम्मी-पापा का तलाक हुआ, तब मैं सिर्फ 4-5 साल का था। मुझे उस समय की ज्यादा यादें नहीं हैं लेकिन सारा दीदी के लिए यह अलग था, क्योंकि वह मुझसे बड़ी थीं।

मम्मी-पापा ने यह सुनिश्चित किया कि मुझे और सारा को टूटे परिवार का दर्द महसूस न हो। उन्होंने कभी एक-दूसरे के खिलाफ गुस्सा या नाराजगी नहीं दिखाई। उन्होंने हमें हमेशा प्यार और सुरक्षा का माहौल दिया। इब्राहिम ने सैफ की दूसरी शादी और करीना कपूर के साथ उनकी जिंदगी पर भी बात की। इब्राहिम ने मुस्कुराते हुए कहा, “पापा अब बेबो (करीना) के साथ बहुत खुश हैं। मेरे दो हैंडसम और शरारती छोटे भाई ‘तैमूर’ और ‘जेह’ हैं। पिता और करीना का रिश्ता मेरी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया है।

करीना मेरी मूवी 'नादानियां' की निर्माता भी हैं, जिसने मेरे करिअर को नई दिशा दी। इब्राहिम ने अपनी मां अमृता सिंह को अब तक की सबसे अच्छी मां करार देते हुए कहा कि उन्होंने मुझे और सारा को सिंगल मदर के रूप में पाला और हर कदम पर हमारा साथ दिया। मम्मी मेरा बहुत ख्याल रखती हैं। मैं उनके साथ रहता हूं और सबकुछ बिल्कुल ठीक है। इब्राहिम ने बताया कि जब उन्हें इसी साल हुए पिता पर हमले की बात पता चली थी तब वो रोने लगे थे। इब्राहिम ने कहा कि मेरे पिता पर रात 2.30 बजे हमला हुआ था लेकिन मुझे इस बारे में 3 घंटे बाद में पता चला।

मैं जब पिता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा था तब तक वो आईसीयू से बाहर आ चुके थे। उन्होंने अपनी आंखें खोली और सारा से थोड़ी बात की। उन्होंने सारा से मेरे बारे में पूछा तो मैंने कहा कि मैं यहीं पर खड़ा हूं पापा। उन्होंने आंखें खोलते ही मेरे बारे में पूछा, जिसके बाद मैं इमोशनल हो गया और रोने लगा। मुझे लग रहा था कि काश मैं हमले के वक्त पापा के साथ होता।

ibrahim ali khan,actor ibrahim ali khan,saif ali khan,nadaaniyan movie,Amrita Singh,Kareena Kapoor Khan,sara ali khan,renuka shahane,actress renuka shahane,shahrukh khan,renuka shahrukh,circus serial

रेणुका शहाणे ने कहा, मैंने शाहरुख को लगातार 36 घंटे काम करते देखा है…

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर काम किया है। उन्हें हमेशा लोगों से भरपूर प्यार मिला है। रेणुका की शादी एक्टर आशुतोष राणा के साथ हुई है। रेणुका ने हाल ही सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की। रेणुका ने ‘फिल्मफेयर’ के बातचीत में कहा कि ‘सर्कस’ सीरियल में मैंने ‘मारिया’ का किरदार निभाया था, जिसे ऊंचाई से डर लगता था और असल जिंदगी में भी मैं ऊंचाई से घबराती थी।

उस समय शाहरुख एक टीवी स्टार थे, इसलिए शूट पूरा होने के बाद हम कई चीजों पर चर्चा करते थे। मैं बड़ी डरी हुई थी, क्योंकि मुझे निर्देशक कुंदन शाह के साथ शूट करना था। तब शाहरुख मेरे पास आए और कहा कि सुनो, तुम एक एक्टर हो। अगर निर्देशक तुमसे कहता है कि यह कुआं है और तुम्हें इसमें कूदना है तो तुम कूद जाओ। तुम्हें ऊंचाई या बाकी किसी भी चीज के बारे में नहीं सोचना है। शाहरुख वास्तव में इसी तरह से काम करते हैं। काम के प्रति उनका रवैया ऐसा ही है। मैंने उन्हें लगातार 36 घंटे काम करते देखा है।

'सर्कस' में हमारी 2 यूनिट थीं-एक निर्देशक कुंदन देखते थे और दूसरी निर्देशक अजीज मिर्जा। शाहरुख शो के लगभग हर फ्रेम में होते थे। उनके चेहरे पर न कोई शिकन होती थी और ना वो शिकायत करते थे। उल्लेखनीय है कि शाहरुख को छोटे पर्दे पर पहली बार धारावाहिक 'फौजी' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने 'सर्कस', 'दिल दरिया' और 'दूसरा केवल' जैसे सीरियल में भी काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी