न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 महीने पहले ही दम तोड़ चुकी थीं हुमैरा! बर्तनों में लगे जाले, कटा बिजली कनेक्शन और सूखे पाइपों ने बयां की अकेली मौत की दास्तान

कराची में मिली पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा अली की लाश ने सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौत 10 महीने पहले ही हो चुकी थी। घर की हालत ने बयां की एक दर्दनाक और अकेली मौत की कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 11:34:17

10 महीने पहले ही दम तोड़ चुकी थीं हुमैरा! बर्तनों में लगे जाले, कटा बिजली कनेक्शन और सूखे पाइपों ने बयां की अकेली मौत की दास्तान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। उनका शव मंगलवार को कराची स्थित उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौत अक्टूबर 2024 में ही हो चुकी थी। यानी नौ महीने तक वह इसी घर में लाश बनकर पड़ी रहीं और किसी को भनक तक नहीं लगी।

घर की हालत ने बयां किया अकेलेपन का दर्द

अरब न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि शव का पोस्टमार्टम करने वाली कराची पुलिस सर्जन डॉ. सुमैया सैयद के अनुसार, हुमैरा का शव बुरी तरह सड़ चुका था। उनके मोबाइल फोन की आखिरी एक्टिविटी अक्टूबर में रिकॉर्ड हुई थी और सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्टिंग सितंबर 2023 में की गई थी। घर के हालात देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं—बर्तनों में जाले, पानी के सूखे पाइप, एक्सपायरी खाना, कटा हुआ बिजली कनेक्शन और न जलाने को एक मोमबत्ती तक नहीं।

पड़ोसी भी कुछ न समझ सके

जांच में सामने आया कि अपार्टमेंट की एक बालकनी का दरवाजा खुला छोड़ दिया गया था। पड़ोस के अपार्टमेंट में रहने वाले लोग फरवरी में लौटे थे, लेकिन तब तक बदबू भी गायब हो चुकी थी। इसीलिए किसी को हुमैरा की मौजूदगी या मौत की भनक तक नहीं लगी।

परिवार भी बना रहा दूर

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि एक्ट्रेस के परिवार ने शुरुआत में शव लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि अब उनके भाई नवीद असगर कराची पहुंच चुके हैं। शव की हालत इतनी खराब थी कि पुलिस ने डीएनए जांच करवाने के बाद ही उसे परिजनों को सौंपा। नवीद ने बताया कि हुमैरा करीब सात साल पहले लाहौर से कराची शिफ्ट हो गई थीं और तब से परिवार से दूरी बना ली थी। वह बहुत कम घर आती थीं और डेढ़ साल से तो उन्होंने आना भी छोड़ दिया था।

एक चुपचाप मौत, जिसने पीछे छोड़ दिए कई सवाल

हुमैरा की मौत अकेलेपन और समाज की बेरुखी की ऐसी तस्वीर दिखाती है जो अंदर तक तोड़ देती है। क्या वाकई कोई इतना अकेला हो सकता है कि उसकी मौत की खबर भी नौ महीने तक किसी को न लगे?

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी