न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हुमा कुरैशी की सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन का टीजर रिलीज, ‘सिकंदर’ के पहले गाने का टीजर आया सामने

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के पॉपुलर शो ‘महारानी’ के चौथे सीजन का मेकर्स ने आज सोमवार (3 मार्च) को टीजर रिलीज कर दिया। हुमा का किरदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 7:58:52

2 News : हुमा कुरैशी की सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन का टीजर रिलीज, ‘सिकंदर’ के पहले गाने का टीजर आया सामने

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के पॉपुलर शो ‘महारानी’ के चौथे सीजन का मेकर्स ने आज सोमवार (3 मार्च) को टीजर रिलीज कर दिया। हुमा का किरदार बिहार की हिफाजत के लिए एक मजबूत और निडर नेता के रूप में लौट रहा है। टीजर में हुमा कुर्सी पर बैठी डायलॉग बोलती हैं। वह कहती हैं कि “किसी ने हमको गंवार कहा तो किसी ने हत्यारन…किसी ने कहा भावी प्रधानमंत्री। लेकिन हमको सत्ता का नहीं परिवार का मोह है। काहे बिहार ही हमारा परिवार है। अगर किसी ने हमारे परिवार को नुकसान पहुंचाया तो हम उसकी सत्ता हिला देंगे।”

टीजर से साफ है कि इस बार रानी भारती (हुमा) को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सत्ता के खेल और धोखे से लड़ते हुए उन्हें पहले से कहीं ज़्यादा ताकतवर बनना होगा। अभी मेकर्स ने रिलीज डेट और आगे की कहानी को लेकर ज्यादा चीजें साफ नहीं की है। यह शो बिहार की राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसका पहला सीजन 2021 में SonyLIV पर रिलीज हुआ था। दूसरा सीजन 2022 में और तीसरा सीजन 7 मार्च 2024 को SonyLIV पर आया था। ‘महारानी’ को सुभाष कपूर ने बनाया है और सौरभ भावे ने इसका डायरेक्शन किया है।

सुभाष ने नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह के साथ मिलकर इसे लिखा है। शो में अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुश्रुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिव्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘महारानी 4’ के टीजर को देखकर नेटिजंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मोस्ट अवेटेड सुपर डुपर सीरीज…हुमा कुरैशी की एक्टिंग कमाल की है।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “फिर सीजन 4 क्यों???? मुझे लगा कि सीजन 3 बिल्कुल सही खत्म हुआ। रानी भारती ने अपने सभी दुश्मनों को हराया और शीर्ष पर रहीं। जेल से बाहर निकलना एक आदर्श समापन था, लेकिन देखना मजेदार होगा सीजन 4 में क्या खास है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “वाह नया सीजन, नया रोमांच और मजेदार कहानी।”

huma qureshi,actress huma qureshi,maharani season 4,maharani 4 teaser,huma maharani,Salman Khan,sikandar movie,sikandar first song teaser

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर होने वाली है रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर पिछले काफी समय से खबरें चल रही हैं। इसको लेकर लगातार अपडेट आती रहती हैं। फैंस में इसका जबरदस्त उत्साह है। सलमान के फैंस को ईद पर इस फिल्म के रूप में शानदार तोहफा मिलेगा। ‘सिकंदर’ से रिलीज पोस्टर और टीजर ने गजब का हाइप क्रिएट कर दिया है। अब फिल्म का पहला गाना ‘जोहरा जबीं’ रिलीज होने के लिए तैयार है।

आज सोमवार (3 मार्च) को रमजान माह के दूसरे दिन गाने का टीजर जारी कर दिया गया। यह एक पार्टी थीम सॉन्ग नजर आ रहा है। गाने में सलमान का प्योर भाईजान लुक देखने को मिल रहा है। सलमान ने सिल्वर कढ़ाई वाला ब्लैक कुर्ता पायजामा पहना है। सलमान बेहद डैशिंग दिख रहे हैं। ‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की भी खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है।

रश्मिका काले रंग के सीक्वेंस लहंगे में दिख रही हैं और उनके मांग टीका लगा है। सलमान के साथ उनकी जोड़ी जंच रही है। पूरा गाना मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जबरदस्त एक्शन और एंटरटेनमेंट का धमाका करने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ