Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हाउसफुल 5B पर भारी पड़ा 5A वर्जन! सिनेमाघरों से हटने लगे शो, दर्शकों ने दिखाई ठंडी प्रतिक्रिया

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म हाउसफुल 5 दो संस्करणों में रिलीज हुई—हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B, जिनमें अलग-अलग कातिल दिखाए गए थे। यह अनूठी रणनीति भले ही शुरू में चर्चा का विषय बनी, लेकिन अब यह उल्टा असर करती दिख रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 5:56:00

हाउसफुल 5B पर भारी पड़ा 5A वर्जन! सिनेमाघरों से हटने लगे शो, दर्शकों ने दिखाई ठंडी प्रतिक्रिया

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म हाउसफुल 5 दो संस्करणों में रिलीज हुई—हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B, जिनमें अलग-अलग कातिल दिखाए गए थे। यह अनूठी रणनीति भले ही शुरू में चर्चा का विषय बनी, लेकिन अब यह उल्टा असर करती दिख रही है।

जहां पहले 5B के 40-50% शो थियेटरों में चल रहे थे, अब यह आंकड़ा घटकर 20-30% रह गया है। कई मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने तो 5B वर्जन पूरी तरह से बंद कर दिया है। बुकिंग वेबसाइट्स पर पहले 5A का नाम दिखने के चलते अधिकतर दर्शकों ने उसी संस्करण को चुना।

मुंबई, दिल्ली, पटना, जयपुर, कोलकाता जैसे शहरों में 5A की तुलना में 5B के शो तेजी से घटे हैं। कुछ सिनेमाघरों ने सप्ताहांत तक दोनों वर्जन को बराबर शो दिए, लेकिन दर्शकों की प्राथमिकता देखकर उन्होंने शेड्यूल बदल दिया। मिराज वडाला, मुंबई ने जहां दोनों वर्जन के बराबर शो रखे, वहीं अहमदाबाद के वाइड एंगल सिनेमा ने चौंकाते हुए 5B को ज्यादा शो दिए और सोमवार को 5A को पूरी तरह हटा दिया।

वहीं, कुछ सिनेमा हॉल ने तकनीकी और जानकारी की कमी के कारण 5B को हटा दिया। सूरत के 'द फ्राइडे सिनेमा' के मालिक ने बताया कि दर्शक 5B को 5A का सीक्वल समझ रहे थे और पहले 5A देखने को प्राथमिकता दे रहे थे। इससे 5B की फुटफॉल्स प्रभावित हुई।
दो एंडिंग वाला प्रयोग: रोमांचक लेकिन उलझाऊ

हाउसफुल 5 ने बॉलीवुड में एक नया प्रयोग किया — एक ही फिल्म के दो वर्जन, 5A और 5B, जिनमें कातिल (मर्डरर) अलग-अलग थे। इस कॉमेडी-मिस्ट्री को प्रमोट करते समय यह बात सामने आई कि दर्शक दोनों वर्जन देख सकते हैं और अंत में उन्हें अलग अनुभव मिलेगा। लेकिन यह प्रयोग, जैसा कि अब सामने आ रहा है, दर्शकों के लिए उलझन बन गया है।

थियेटर में शो वितरण में असंतुलन

हालांकि शुरू में थिएटर मालिकों को निर्देश दिए गए थे कि दोनों वर्जन को बराबर शो दिए जाएं, लेकिन जैसे-जैसे वीकेंड पर दर्शकों की प्रतिक्रिया सामने आई, 5A की डिमांड बढ़ गई और 5B के शो कम किए जाने लगे। उदाहरण के लिए:

Cinepolis Thane में रविवार को 5A के 28 शो और 5B के 10 शो थे। सोमवार को 5B के शो घटकर 7 रह गए।

PVR Lower Parel ने रविवार को दोनों वर्जन के 10-10 शो चलाए, लेकिन सोमवार से 5B के केवल 6 शो और 5A के 13 शो तय किए गए।

MovieMax Sion में 5B के शो 5 से घटकर 3 हो गए।

छोटे शहरों में और भी बुरा हाल


मुंबई जैसे महानगरों में स्थिति संतुलित रही, लेकिन छोटे शहरों में तो 5B के शो लगभग गायब हो गए:

पटना के Cinepolis P&M Mall में 5A के 12 शो और 5B का सिर्फ 1 शो।

जयपुर के Entertainment Paradise में रविवार को 5B के 5 शो थे, सोमवार को सिर्फ 1। वहीं दूसरी ओर जयपुर के गोलछा मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शन के दिन से 5B के लगातार 4 शो दिखाए जा रहे हैं, इसके अतिरिक्त सिंगल स्क्रीन जैम सिनेमा में प्रदर्शन दिन से ही 5B के दो शो, वहीं सिंगल स्क्रीन पारस में प्रदर्शन के दिन से ही दो शो दिखाए जा रहे हैं।

दिल्ली के Inox Nehru Place में 5B के शो 6 से घटकर 2 हो गए।

चंडीगढ़ और कोलकाता के कई थिएटरों में 5B को 1-2 शो तक सीमित कर दिया गया।

कुछ अपवाद भी सामने आए

Miraj Wadala (मुंबई) ने रविवार और सोमवार को दोनों वर्जन को बराबर 6-6 शो दिए।

Wide Angle, Ahmedabad ने चौंकाते हुए 5A के मुकाबले 5B को ज्यादा शो दिए। सोमवार को तो 5A को हटाकर सिर्फ 5B के 9 शो रखे गए।

कुछ सिनेमाघरों ने 5B को पूरी तरह हटाया


Cinepolis Mohali और Raj Mandir Jaipur जैसे प्रतिष्ठित सिनेमाघरों में 5B का एक भी शो नहीं रखा गया।

The Friday Cinema, Surat में भी 5B को हटा दिया गया। मालिक किरीटभाई वाघासिया ने कहा कि दर्शकों को लगा 5B एक सीक्वल है, इसलिए उन्होंने पहले 5A देखा और बाद में 5B देखने की योजना बनाई, जो पूरे शेड्यूल को प्रभावित कर गई।

ऑनलाइन बुकिंग साइट्स की भूमिका

लगभग सभी थिएटर मालिकों और प्रदर्शकों ने एक बात पर सहमति जताई — बुकिंग वेबसाइट्स जैसे BookMyShow पर सबसे पहले 5A वर्जन दिखता है, जिससे लोग अनजाने में उसी को बुक कर लेते हैं। इससे 5A को स्वाभाविक रूप से ज्यादा फुटफॉल मिले, और सिनेमाघरों ने 5B के शो हटाने शुरू कर दिए।

विशेषज्ञों की राय और सुझाव


विशेष चौहान (रूपबानी सिनेमा, पूर्णिया) ने कहा, "A पहले आता है, तो लोग 5A ही चुनते हैं। दो वर्जन से भ्रम बढ़ा। बेहतर होता कि 5B को दो हफ्ते बाद रिलीज किया जाता।"

कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह रणनीति अच्छी थी लेकिन मार्केटिंग और अवेयरनेस की कमी के कारण सफल नहीं हो पाई।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की स्थिति

शुरुआती सप्ताहांत में फिल्म ने 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिसमें सबसे बड़ा योगदान 5A का रहा। हालांकि 5B की कहानी और सस्पेंस को कई दर्शकों ने ज्यादा पसंद किया, लेकिन कम शो और बुकिंग में प्राथमिकता न मिलने के कारण वह पिछड़ गई।

प्रयोग की सराहना, पर क्रियान्वयन में कमी

निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस रचनात्मक कोशिश को फिल्म इंडस्ट्री में सराहना मिल रही है। कोई भी निर्माता इस तरह दो वर्जन बनाने और उन्हें एकसाथ रिलीज करने का जोखिम नहीं उठाता। लेकिन इस प्रयोग का फायदा उठाने के लिए जिस स्तर की मार्केटिंग और जानकारी की जरूरत थी, वह पूरी नहीं हो पाई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका