न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हाउसफुल 5' ने पहले हफ्ते में की 127 करोड़ की कमाई, दूसरा हफ्ता भी रहेगा शानदार, न कोई बड़ी हिंदी फिल्म न हॉलीवुड से मुकाबला

पहले सप्ताह के अंत में फिल्म का कुल कलेक्शन 127 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। अब फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और अच्छी बात यह है कि न तो इस हफ्ते कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज़ हो रही है और न ही कोई मेजर हॉलीवुड टाइटल, जिससे हाउसफुल 5 को और मजबूत कमाई का मौका मिल सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 9:56:01

'हाउसफुल 5' ने पहले हफ्ते में की 127 करोड़ की कमाई, दूसरा हफ्ता भी रहेगा शानदार, न कोई बड़ी हिंदी फिल्म न हॉलीवुड से मुकाबला

कॉमेडी और मनोरंजन का तगड़ा डोज़ लेकर आई 'हाउसफुल 5' ने रिलीज़ के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी और पूरे पहले हफ्ते में इसने लगातार मजबूत पकड़ बनाए रखी। मल्टीस्टारर इस फिल्म को जहां दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, वहीं समीक्षकों से भी सकारात्मक रिव्यूज़ मिले हैं। पहले सप्ताह के अंत में फिल्म का कुल कलेक्शन 127 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। अब फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और अच्छी बात यह है कि न तो इस हफ्ते कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज़ हो रही है और न ही कोई मेजर हॉलीवुड टाइटल, जिससे 'हाउसफुल 5' को और मजबूत कमाई का मौका मिल सकता है।

फिल्म ने सातवें दिन भी बनाए मजबूत आंकड़े

6 जून को रिलीज हुई ‘हाउसफुल 5’ ने सातवें दिन यानी गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 127.00 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म दूसरे वीकेंड में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी।

डे वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो:

डे 1 (शुक्रवार): ₹24 करोड़

डे 2 (शनिवार): ₹31 करोड़

डे 3 (रविवार): ₹32 करोड़

डे 4 (सोमवार): ₹13 करोड़

डे 5 (मंगलवार): ₹11.25 करोड़

डे 6 (बुधवार): ₹8.5 करोड़

डे 7 (गुरुवार): ₹6.75 करोड़

स्टारकास्ट और फिल्म की लोकप्रियता

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की तिकड़ी के अलावा संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा और चित्रांगदा सिंह जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। कहानी, कॉमेडी और स्टार पावर के दम पर 'हाउसफुल 5' हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आ रही है।

दूसरे हफ्ते भी ‘हाउसफुल 5’ की धाक रहने की उम्मीद

पहले हफ्ते में ही ₹127 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी ‘हाउसफुल 5’ ने यह साबित कर दिया है कि यह साल 2025 की सबसे बड़ी कॉमेडी हिट्स में से एक बनने की ओर अग्रसर है। अब सबकी निगाहें इसके दूसरे वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं।

‘हाउसफुल 5’ के दूसरे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखने की पूरी संभावना है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इस सप्ताह कोई बड़ी हिंदी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है, जिससे दर्शकों के पास ‘हाउसफुल 5’ ही प्रमुख विकल्प के रूप में मौजूद है। आमतौर पर दूसरी शुक्रवार को किसी बड़ी फिल्म की एंट्री से पहले हफ्ते की फिल्मों की कमाई प्रभावित होती है, लेकिन इस बार ऐसा कोई बड़ा कॉम्पिटिशन नहीं है। यही कारण है कि ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘हाउसफुल 5’ को वीकेंड में एक बार फिर जबरदस्त ऑक्यूपेंसी मिल सकती है, खासकर मेट्रो सिटीज़ और मल्टीप्लेक्स ऑडियंस में।

दूसरी ओर, हॉलीवुड की ओर से इस सप्ताह केवल एक ही फिल्म ‘Ballerina’ (John Wick फ्रेंचाइज़ी की स्पिन-ऑफ) रिलीज हो रही है, लेकिन यह एक्शन थ्रिलर सीमित दर्शकों तक ही सिमटी रहेगी। भारत में ‘बलेरीना’ को लेकर कोई खास प्रचार नहीं किया गया है और इसकी ऑडियंस ज्यादातर शहरी और अंग्रेज़ी बोलने वाले दर्शक ही होंगे। इसके विपरीत, ‘हाउसफुल 5’ को मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी दर्शक मिल रहे हैं। फैमिली ऑडियंस, बच्चों और युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनी यह फिल्म हास्य और मनोरंजन का फुल पैकेज है, जो इसे दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकाए रखने में मदद करेगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि 'हाउसफुल 5' दूसरे सप्ताह में भी अच्छी कमाई जारी रखेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी