The team of #Housefull5 cruising their way to y’all 😎🚢 Get ready for the biggest wave full of laughter, madness and entertainment! 🥳
Coming in cinemas near you on 6th June 2025 🔥 #SajidNadiadwala’sथलापति विजय की फिल्म में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के नाम पर लगी मुहर
साउथ इंडियन स्टार थलापति विजय की पिछली फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) थी। इसमें वह डबल रोल में नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जितनी उम्मीद लगाई जा रही थी। इस फिल्म का प्रीमियर 3 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। अब विजय फिल्म 'थलापति 69' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।
यह उनके करिअर की लास्ट फिल्म है क्योंकि वे इसके बाद राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी ताजा खबर यह है कि इसमें अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। वह लीड एक्ट्रेस होंगी। निर्माताओं ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “हम एक बार फिर से शानदार जोड़ी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। आधिकारिक तौर पर पूजा हेगड़े का स्वागत है।”
पूजा ने दिल के इमोजी के साथ इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “हां! एक बार फिर से थलापति विजय के साथ जादू बिखेरने की उम्मीद है।” इससे पहले 1 अक्टूबर को प्रोडक्शन हाउस ने बॉबी देओल के नाम की घोषणा की थी। बॉबी मुख्य खलनायक की भूमिका निभाएंगे।













