Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हनी ने साधा बादशाह-रफ्तार पर निशाना, वीडियो वायरल, ब्रेकअप होने पर रोईं अर्चना को फराह ने दी सलाह

पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। शनिवार (22 फरवरी) शाम मुंबई में उनका कॉन्सर्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 12:17:44

2 News : हनी ने साधा बादशाह-रफ्तार पर निशाना, वीडियो वायरल, ब्रेकअप होने पर रोईं अर्चना को फराह ने दी सलाह

पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। शनिवार (22 फरवरी) शाम मुंबई में उनका कॉन्सर्ट था, जिसमें उनके फैंस की खूब भीड़ दिखी। इस बीच हनी ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उनके बयान को दो मशहूर रैपर बादशाह और रफ्तार के साथ जोड़ा जा रहा है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वीडियो में हनी कहते हैं, “कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई हैं। कई लोग कहते हैं कि मेरा कमबैक नहीं होगा।

फिर कहते हैं कि वो मेरे गाने लिखते थे और फिर कहते हैं कि वो मेरी तकदीर लिख देंगे। इस पर एक शेर सुनाऊं? वीडियो बनाओ और उस पर टैग कर देगा। पिछले साल मेरी तकदीर ने कइयों के घमंड तोड़े। अब तुझे कमबैक करना पड़ेगा…” हनी आगे शेर को पूरा करते हैं और फिर माहौल काफी गरमाया हुआ नजर आया। इसके साथ ही हनी ने आगे कहा कि वो पिछले 15-16 साल से 35 मिनट तक ही परफॉर्म करते रहे हैं। लेकिन अब वो किसी को दुखी नहीं करेंगे और तब तक परफॉर्म करेंगे जब तक की ऑडियंस ना थक जाए।

बता दें हनी ने कुछ समय पहले कमबैक किया है। ऐसे में इसको लेकर रैपर्स के बीच एक बार फिर विवाद होता नजर आ रहा है। हनी पर बादशाह को अक्सर निशाना साधते हुए देखा जाता रहा है। रफ्तार ने भी काफी कुछ कहा है। दरअसल हनी और बादशाह ने माफिया मुंडीर ग्रुप से एक साथ करिअर की शुरुआत की थी। दोनों ने 2009 में ये ग्रुप छोड़ दिया।

बादशाह ने भी कई मौकों पर दावा किया कि हनी का गाना ‘ब्राउन रंग’ उन्होंने लिखा, लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं मिला। जवाब में हनी ने कहा था कि अगर बादशाह ने ‘ब्राउन रंग’ जैसा गाना लिखा तो वो खुद अपने लिए एक अच्छा गाना क्यों नहीं लिख सके। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले ही हनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बादशाह थूककर चाटने वालों में से हैं।

‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में अर्चना गौतम ने सुनाया खुद का दुखड़ा

‘बिग बॉस 16’ फेम अर्चना गौतम इन दिनों सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने एक्ट्रेस निक्की तंबोली के साथ पेयर में कुकिंग थी। उनकी डिश टॉप डिश थी और वे लोग पूरे हफ्ते के लिए सुरक्षित हो गई थीं। अब हाल ही के एक एपिसोड में अर्चना थोड़ा लेट हो गई थीं, तो होस्ट व जज की भूमिका निभा रहीं कोरियोग्राफर फराह खान ने पूछा कि वो लेट क्यों आई हैं।

इस पर अर्चना ने बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया है। अर्चना ब्रेकअप के बारे में बताते हुए फूट-फूटकर रोती हैं। अर्चना कहती हैं कि डिस्टेंस बहुत आ गया है। बात नहीं कर पाती हूं। रात को सो जाती हूं। ये सुनकर फराह कहती हैं कि अर्चना अगर आपका बॉयफ्रेंड ये नहीं समझ रहा है कि आप दिन-रात काम कर रही हो और आप थक गई हो तो उसे नरक में जाना चाहिए। मैं सभी लड़कियों से कह रही हूं। फिर अर्चना कहती हैं कि मैम गलतफहमी हो गई हैं। मैं समझा नहीं पा रही हूं। तो फराह ने कहा ये जो तू आज कर रही है न मैं बहुत पहले इन चीजों से गुजर चुकी हूं।

अगर मैंने ऐसे सोचा होता कि बॉयफ्रेंड को अहमियत दो करिअर को नहीं तो मैं आज इन दोनों जज (रणवीर बरार और विकास खन्ना) के बीच में नहीं खड़ी होती। फिर रणवीर कहते हैं कि जिसको जो मिलना होता है न वो उसको मिल जाता है अर्चना ये याद रखना तो कभी खुशी में ज्यादा खुश और गम में ज्यादा दुखी मत होना। अगर लिखा होगा न तो मिल जाएगा नहीं लिखा होता नहीं मिलेगा। उल्लेखनीय है कि अर्चना ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका