Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हनी को लगा था कि अजय उन्हें मारने वाले हैं, जानें-पूरा किस्सा, मुकेश खन्ना ने ‘केसरी चैप्टर 2’ को बताया ऐसा

इन दिनों अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ खूब सुर्खियां बटोर रही है। फैंस में इसके लिए जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 1:18:27

2 News : हनी को लगा था कि अजय उन्हें मारने वाले हैं, जानें-पूरा किस्सा, मुकेश खन्ना ने ‘केसरी चैप्टर 2’ को बताया ऐसा

इन दिनों अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ खूब सुर्खियां बटोर रही है। फैंस में इसके लिए जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इससे पहले मुंबई में मंगलवार (22 अप्रैल) को फिल्म के गाने ‘मनी मनी’ की लॉन्चिंग हुई। इस दौरान रैपर व सिंगर हनी सिंह ने मीडिया के सामने अजय के साथ अपने अनुभव को साझा किया। हनी ने कहा कि जब मैं ‘सिंघम रिटर्न्स’ (2014) के गाने ‘अता माझी सटकली’ की शूटिंग के लिए पहुंचा था तो चार घंटे लेट हो गया था।

हनी ने हंसते हुए कहा कि मुझे लगा कि अजय सर मुझे मारने वाले हैं, लेकिन उन्होंने बड़े प्यार और शांति से मेरा स्वागत किया। उस दिन मैं उनका और बड़ा फैन बन गया। वैसे मैंने अपनी पुरानी आदतों पर काफी काम किया है। ‘रेड 2’ के सेट पर मैं समय से पहुंचा। इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है और मैंने इससे काफी कुछ सीखा है। हनी ने प्रोड्यूसर भूषण कुमार का शुक्रिया अदा करते हुए मजाक में कहा कि भूषण जी मुझे अक्सर आखिरी वक्त में गाना बनाने को कहते हैं। ‘अता माझी सटकली’ तो मैंने 24 घंटे में बनाया था।

सौभाग्य से ‘मनी मनी’ के लिए थोड़ा वक्त मिला। गाने ‘मनी मनी’ की बात करें तो इसे हनी ने लिखा, कंपोज किया और गाया है। इसके तेज बीट और फंकी बोल इसे एक परफेक्ट पार्टी ट्रैक बनाते हैं। जैकलीन फर्नांडिज का डांस और अजय का स्टाइल इस गाने को और खास बना देते हैं। बता दें ‘रेड 2’ साल 2018 की हिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है। इसमें अजय एक बार फिर आयकर अधिकारी अमय पटनायक के रोल में दिखेंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल भी हैं। इसके डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता हैं।
honey singh,rapper honey singh,singer honey singh,ajay devgn,honey ajay,raid 2 movie songh,singham returns,mukesh khanna,kesari chapter 2 मुकेश खन्ना ने लिखा, अदालतों में अंग्रेजों को बेनकाब करना..यह शानदार है

अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ शुक्रवार (18 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म साल 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार और उसके बाद की कानूनी लड़ाई पर आधारित है। हाल ही में दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने फिल्म का अपने अंदाज में रिव्यू किया है। मुकेश ने ‘केसरी 2’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जलियांवाला बाग नरसंहार भारत में ब्रिटिशराज के इतिहास के सबसे काले पन्ने में दर्ज है।

इस पर ज्यादा बात नहीं की गई। हमारे देश के बहुत कम युवाओं ने शायद इस नाम को नहीं सुना होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारा ज्यादातर इतिहास बाहरी लोगों द्वारा लिखा गया है। इसलिए इस विषय पर फिल्म बनाना अपने आप में काबिल-ए-तारीफ है। मैं इस फिल्म के निर्माताओं का दिल से धन्यवाद करूंगा। अदालतों में अंग्रेजों को बेनकाब करना..यह शानदार है। हमारे इतिहास पर ऐसी और फिल्में बननी चाहिए। इसे बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए इसके निर्देशक को बधाई।”

उल्लेखनीय है कि मुकेश अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे कई दफा कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके शो की खिंचाई कर चुके हैं। मुकेश को ‘शक्तिमान’ और ‘भीष्म पितामह’ के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। ‘केसरी 2’ की बात करें तो अक्षय ने इसमें वकील सी शंकरन नायर, माधवन ने ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले और अनन्या ने वकील दिलरीत गिल का रोल किया है। डायरेक्टर करण सिंह त्यागी हैं।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका