Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हनी सिंह पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, Maniac Song के खिलाफ नीतू चंद्रा ने दायर की याचिका

नीतू चंद्रा ने अपनी जनहित याचिका (PIL) में दावा किया है कि हनी सिंह उर्फ हिर्देश सिंह द्वारा बनाए गए इस गाने में महिलाओं की छवि को बेहद आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 10:01:03

 हनी सिंह पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप,  Maniac Song के खिलाफ नीतू चंद्रा ने दायर की याचिका

मशहूर सिंगर-रैपर हनी सिंह का नया गाना "Maniac" इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, लेकिन इसी के साथ यह कानूनी विवादों में भी फंसता नजर आ रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने इस गाने के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उन्होंने गाने में महिलाओं के चित्रण को आपत्तिजनक बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

अश्लीलता का आरोप, हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

नीतू चंद्रा ने अपनी जनहित याचिका (PIL) में दावा किया है कि हनी सिंह उर्फ हिर्देश सिंह द्वारा बनाए गए इस गाने में महिलाओं की छवि को बेहद आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने गाने में डबल मीनिंग शब्दों और अश्लील भाषा के उपयोग पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ऐसे गाने बच्चों और महिलाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और समाज में अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। इस मामले में पटना हाई कोर्ट 7 मार्च को सुनवाई करेगा।

भोजपुरी गानों पर भी उठाया सवाल

नीतू चंद्रा ने केवल Honey Singh के गाने पर ही नहीं, बल्कि भोजपुरी गानों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी गानों में महिलाओं के प्रति बेहद अभद्र शब्दों और भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता। उन्होंने सरकार से ऐसे गानों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

70 मिलियन से ज्यादा व्यूज, लेकिन विवाद बरकरार

हनी सिंह के गाने "Maniac" में ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं, और इस गाने को रिलीज हुए 11 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इसे यूट्यूब पर 70 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खासतौर पर इसमें इस्तेमाल की गई भोजपुरी लाइन्स लोगों के बीच काफी वायरल हो रही हैं। हालांकि, नीतू चंद्रा के विरोध के बाद इस गाने का भविष्य अब कोर्ट के फैसले पर निर्भर करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका