न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हनी सिंह के साथ गाने में नजर आएंगी यह एक्ट्रेस, शाहिद की ‘देवा’ के पोस्टर का Big B से कनेक्शन

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस डॉक्यूमेंट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 12:15:06

2 News : हनी सिंह के साथ गाने में नजर आएंगी यह एक्ट्रेस, शाहिद की ‘देवा’ के पोस्टर का Big B से कनेक्शन

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस डॉक्यूमेंट्री में हनी की जिंदगी के तमाम पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। इसके अलावा हनी रैपर व सिंगर बादशाह से चल रहे विवाद के कारण भी खबरों में हैं। अब हनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ हनी ने लिखा कि शीशे वाली चुन्नी, फैंस की मांग पर जल्द ही आने वाली है। इसमें अभिनेत्री शहनाज गिल भी होने वाली हैं। एक ब्लॉकबस्टर हरियाणवी गाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं।

फैंस ने इस गाने को लेकर काफी उत्साह दिखाया। एक यूजर ने लिखा, “कौन कह रहा है कि कमबैक नहीं हो रहा है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “हनी पाजी आपके गाने सुनकर दिन बन जाता है।” तीसरे ने लिखा, “यह सच में एपिक होने वाला है।” शहनाज को चाहने वाले भी इस खबर को सुनकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। उनका कहना है कि शहनाज अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं। पिछले दिनों शहनाज का गाना 'सात समंदर' जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था।

शहनाज ने यह आइटम सॉन्ग राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के लिए किया था। शहनाज ने सलमान खान की मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखा था। शहनाज ने हाल ही आगामी फिल्म 'इक कुड़ी' की घोषणा की है, जो 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछले दिनों शहनाज का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद करती नजर आई थीं। शहनाज और सिद्धार्थ ‘बिग बॉस’ के घर में एक-दूसरे के करीब आ गए थे।

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

अभिनेता शाहिद कपूर को पिछली बार अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। फिल्म इसी साल वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया। इन दिनों शाहिद अपनी आगामी फिल्म 'देवा' को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म के डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज हैं। अब फिल्म से शाहिद की पहली झलक से जुड़ी अपडेट मिली है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'देवा' का पहला पोस्टर बुधवार (1 जनवरी) को रिलीज किया जाएगा। नए साल के पहले दिन यह प्रशंसकों के लिए बड़ा गिफ्ट है। दिलचस्प बात यह है कि इसका खास कनेक्शन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से होगा, जो एक सरप्राइज होने वाला है। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बता दें 'देवा' का निर्माण एक्ट्रेस विद्या बालन के पति फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर कर रहे हैं।

यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में शाहिद की जोड़ी मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ बनी है। दोनों पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता पावेल गुलाटी की भी अहम भूमिका है। इसमें शाहिद एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में बोल्ड और रिबेलियन अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म के मेकर्स बहुत जल्द इसका एक टीजर भी जारी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा