न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिना ने महिमा की जबरदस्त तारीफ कर दी बर्थडे की बधाई, यह मशहूर सिंगर तीसरी बार बनीं मां

‘परदेस’ फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी आज शुक्रवार (13 सितंबर) को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। महिमा को इस मौके पर उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Sep 2024 7:20:58

2 News : हिना ने महिमा की जबरदस्त तारीफ कर दी बर्थडे की बधाई, यह मशहूर सिंगर तीसरी बार बनीं मां

‘परदेस’ फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी आज शुक्रवार (13 सितंबर) को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। महिमा को इस मौके पर उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस हिना खान ने भी महिमा को विश करते हुए उनकी खूब तारीफ की है। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। हिना इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज पर हैं और पूरी हिम्मत से इसका सामना कर रही हैं।

हिना ने लिखा, “ये तस्वीर उस दिन की है जब मेरी पहली कीमोथेरेपी थी और एक दैवीय महिला अचानक अस्पताल में आ गईं। वो वहां मेरे साथ थीं, मुझे गाइड किया, मोटीवेट किया और मेरी लाइफ के सबसे दर्दनाक समय में वो मेरे साथ खड़ी रहीं। वो एक हीरो हैं। वो सबसे अच्छी इंसान हैं। जाने से पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हारा ये सफर बहुत आसान बन जाएगा जैसा मेरा बना था। उन्होंने मेरे धैर्य को और बढ़ाया और मुझे लाइफ की बड़ी सीख भी दी। उनके प्यार और काइंड नेचर ने मुझे अपने गोल से ऊपर उठने के लिए प्रोत्साहित किया है।

हम दोस्त बने और कई अनुभव शेयर किए लेकिन उन्होंने एक बार भी मुझे ये महसूस होने नहीं दिया कि मैं अकेली हूं। उन्होंने मुझे पक्का विश्वास दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी से मैं लड़ सकती हूं, लड़ लूंगी और जीत भी हासिल करूंगी (इंशा अल्लाह)। आप मेरे लिए हमेशा डिवाइन रहेंगी, खूबसूरत इंसान महिमा को प्यार के साथ हैप्पी बर्थडे। मैं और मेरा परिवार आपको दुआएं भेज रहे हैं। हम सभी आपके लिए प्यार भेज रहे हैं।”

महिमा ने हिना की इस पोस्ट के रिप्लाई में लिखा, “ओह माई गॉड… थैंक्यू। तुमने मुझे कुछ ज्यादा ही क्रेडिट दे दिया। आई लव यू। और प्यारे से बर्थडे बॉक्स के लिए थैंक्यू वो भी ढेर सारे प्यार के साथ…यम्मी।” बता दें कि साल 2022 में महिमा को भी ब्रेस्ट कैंसर हो गया था, जिसका उन्होंने इलाज कराया और वो ठीक हो गईं।

रैपर-सिंगर कार्डी बी ने बेटी को दिया जन्म, पति से तलाक की लगा रखी है अर्जी

फेमस अमेरिकन रैपर-सिंगर कार्डी बी तीसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। कार्डी ने जुलाई में अपने पति ऑफसेट से अलग होने की घोषणा करते हुए तलाक की अर्जी दी थी। इसके बाद ऑफसेट से उनकी ये तीसरी संतान है। उनकी बेटी का जन्म 9 सितंबर को हुआ है। कार्डी ने हॉस्पिटल से तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इनमें वह न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए बैठी दिख रही हैं। उनके साथ ऑफसेट भी हैं।

कार्डी ने गुरुवार (12 सितंबर) को इंस्टाग्राम पर बेबी के जन्म की अनाउंसमेंट करते हुए खुशी जाहिर की। तस्वीरों में उनके दो बच्चे भी हैं। कार्डी अस्पताल के बेड पर लेटी हैं और बच्ची को सीने से लगाए हैं। अन्य तस्वीरों में ऑफसेट भी बिटिया को दुलार कर रहे हैं। कार्डी ने कैप्शन दिया है, “एक सुंदर बेटी।”

बता दें कार्डी और ऑफसेट ने अपनी 7 साल की शादी तोड़कर अलग होने का फैसला लिया है। कार्डी ने ऑफसेट के साथ वर्ष 2017 में गुप्त तरीके से शादी कर ली थी। ऐसा पहली बार नहीं है कि कार्डी ने तलाक की अर्जी दी हो। साल 2020 में भी कार्डी तलाक की अर्जी दे चुकी हैं। हालांकि तब कपल ने आपसी बातचीत से चीजों को सुलझा लिया था। अब एक बार फिर उन्होंने तलाक की अर्जी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री