न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर के बाल खोने के बाद अब हिना की पलकें भी हुईं गायब, शेयर की फोटो, एक्ट्रेस ने खुद की ऐसे बढ़ाई हिम्मत

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ‘अक्षरा’ का किरदार निभाकर दर्शकों का प्यार बटोरने वालीं एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Oct 2024 11:00:20

सिर के बाल खोने के बाद अब हिना की पलकें भी हुईं गायब, शेयर की फोटो, एक्ट्रेस ने खुद की ऐसे बढ़ाई हिम्मत

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ‘अक्षरा’ का किरदार निभाकर दर्शकों का प्यार बटोरने वालीं एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। हिना ने पूरी हिम्मत बनाई हुई है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को लगातार अपनी हेल्थ अपडेट देती रहती हैं। हिना पिछले दिनों फैशन शो में भी नजर आई थीं। अब हिना की आखिरी कीमोथेरेपी होने वाली है। इससे पहले हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी आंखों की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन पर सिर्फ एक ही पलक दिख रही है।

कीमोथेरेपी की वजह से उनकी पलकें झड़ चुकी हैं और आंखों पर एक आखिरी लैश बची हुई है। उनकी आइब्रो के बाल भी झड़ चुके हैं। हिना ने कैप्शन में लिखा, “जानना चाहते हैं इस समय मेरी प्रेरणा का सोर्स क्या है? एक समय था, जब मेरी सुंदर पलकें मेरी आंखों की शोभा बढ़ाती थीं। ये जेनेटिकली बहुत लंबी और सुंदर लैशेस थीं। ये बहादुर... अकेली योद्धा, मेरी आखिरी पलक ने मेरे साथ सब कुछ सहन किया है।

मेरी कीमोथेरेपी के आखिरी सेशन में ये अकेली पलक मेरी प्रेरणा है। हम इस मुश्किल को भी पार कर लेंगे। मैंने एक दशक से शूटिंग के दौरान कभी भी नकली पलकें नहीं लगाई हैं, लेकिन अब मैं अपने शूट के लिए इसका सहारा लेती हूं। कोई नहीं, सब ठीक हो जाना है।”

फैंस बढ़ा रहे हिना खान का हौसला, जून में किया था ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा

हिना के दर्द को इस वक्त वही समझ सकती हैं। हिना की लेटेस्ट पोस्ट पर सभी कमेंट्स करके उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि भगवान आपको जल्दी ठीक करें। दूसरे यूजर ने लिखा कि कोई ना आप जल्दी ठीक हो जाओगी। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपके लिए ढेर सारा प्यार और दुआ। चौथे यूजर ने लिखा कि भगवान सब ठीक करेंगे, आप बस हिम्मत रखो।

कैंसर का इलाज करवाते हुए एक्ट्रेस ने अपने सिर के बालों को पहले ही खो दिया था। तब से वह विग का इस्तेमाल कर रही हैं। गौरतलब है कि हिना ने जून में पोस्ट के जरिए बताया था कि वह थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। यह खबर सामने आते ही फैंस और मनोरंजन जगत के उन लोगों को गहरा झटका लगा, जो हिना से बेइंतेहा प्यार करते हैं।

वे तब से हिना की सलामती की दुआएं कर रहे हैं। हिना ने भी हार नहीं मानी है और पूरी जिंदादिली के साथ इन जानलेवा बीमारी से लड़ रही हैं। हाल ही में हिना ने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। वो प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गोवा गई थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां और बॉयफ्रेंड भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री