Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘यारियां’ फेम एक्टर हिमांश 15 दिन से अस्पताल में, खुद बताया हाल, तमन्ना के घर नवरात्र पूजा में पहुंचीं राशा

'यारियां' फेम एक्टर और सिंगर नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को लेकर एक खबर सामने आ रही है। हिमांश 15 दिनों से अस्पताल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 7:34:22

2 News : ‘यारियां’ फेम एक्टर हिमांश 15 दिन से अस्पताल में, खुद बताया हाल, तमन्ना के घर नवरात्र पूजा में पहुंचीं राशा

'यारियां' फेम एक्टर और सिंगर नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को लेकर एक खबर सामने आ रही है। हिमांश 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। हिमांश ने आज मंगलवार (1 अप्रैल) को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दर्द बयां किया है। फैंस वीडियो देखने के बाद काफी परेशान दिख रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हिमांश ने अस्पताल के बिस्तर से एक वीडियो शेयर किया है। उन्हें कमजोर और थका हुआ देखा जा सकता है। उनकी कलाई पर IV नोड्स लगे हुए हैं।

हिमांश ने कहा, “मैं पिछले 10-15 दिनों से पूरी तरह से गायब था। ये हेल्थ कंसर्न थे और ये चीजें हमेशा अनएक्सपेक्टेड होती हैं। पिछले 15 दिन मेरे लिए बेहद कठिन थे। इस दौरान मेरे करीबी लोगों ने मेरा साथ दिया। कई बार जब मैं मानसिक रूप से कमजोर पड़ जाता था, जब मैं टूट रहा था, तो वो मेरे साथ खड़े थे, जैसे मेरी फैमिली और दोस्त। मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं आज थोड़ा बेहतर महसूस कर रहा हूं। यही वजह है कि मैं अपने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर कर पा रहा हूं।

मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। थोड़ा सा कमजोर महसूस कर रहा हूं अभी। जल्दी ठीक हो जाऊंगा आपके प्यार और दुआओं से। मैं अचानक एक खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था और इसने मुझे एहसास दिलाया कि किसी को भी अपने स्वास्थ्य को हल्के में नहीं लेना चाहिए। मुझे खुशी है कि मैं अब ठीक हो रहा हूं।” हिमांश ने डॉक्टरों को उनकी देखभाल करने के लिए थैंक्स भी बोला।

हालांकि हिमांश ने यह नहीं बताया कि उन्हें हुआ क्या था। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पिछले 15 दिन अचानक खराब हेल्थ की वजह से काफी मुश्किलों भरे थे। लेकिन मेरा परिवार और दोस्त चट्टान की तरह खड़े रहे।” बता दें कि हिमांश ने पिछले साल नवंबर में अपनी लंबे समय से प्रेमिका विनी के साथ दिल्ली में शादी कर ली थी।

तमन्ना भाटिया ने घर पर रखी माता की चौकी, वीडियो हुए वायरल

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने नवरात्र के पहले दिन अपने घर पर माता की चौकी रखी। इस स्पेशल पूजा में तमन्ना के परिवारजन और करीबी दोस्त शामिल हुए। माता की चौकी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें तमन्ना भक्ति में लीन और माता की भेंटों पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी इस स्पेशल पूजा में शामिल हुईं। राशा की तमन्ना के साथ काफी अच्छी बनती हैं और वह कई बार उनकी तारीफ कर चुकी हैं।

एक वीडियो में तमन्ना माता के भजनों का लुत्फ लेने के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। तमन्ना ने पिंक कलर का सिल्क का सूट पहना है। तमन्ना इस लुक में बहुत सिंपल और ग्रेसफुल लग रही हैं। तमन्ना ने बालों का जुड़ा बनाकर गजरा लगाया हुआ है। दूसरे वीडियो में तमन्ना अपने रिश्तेदारों के साथ देवी दुर्गा की पूजा करते हुए माता की चौकी को एंजॉय कर रही हैं।

दूसरे वीडियो में राशा भी इस अवसर पर तमन्ना के साथ डांस करती हुई दिखीं। राशा एथेनिक वेयर में बेहद प्यारी लग रही थीं। तीसरे वीडियो में तमन्ना परिवार के साथ आरती कर रही हैं। कुछ दिन पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि तमन्ना का लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय वर्मा से ब्रेकअप हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका