न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हेमा ने धर्मेंद्र और बेटियों को लेकर शेयर की यह बात, सिद्धू के माता-पिता ने दिखाया शुभदीप का चेहरा

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। साल 1980 में उनकी शादी हुई थी। उनके दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Nov 2024 11:51:46

2 News : हेमा ने धर्मेंद्र और बेटियों को लेकर शेयर की यह बात, सिद्धू के माता-पिता ने दिखाया शुभदीप का चेहरा

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। साल 1980 में उनकी शादी हुई थी। उनके दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। अब हेमा ने अपनी बेटियों को लेकर कुछ बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र बेटियों के लिए कैसे पिता रहे हैं। हेमा ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब भी धर्मेंद्र मुंबई आते थे और बेटियों से मिलने जाते थे, उनसे पढ़ाई की बातें करते थे। रही बात कपड़ों की तो वे इस मामले में बिल्कुल स्पष्ट थे। उन्हें हमेशा सलवार कमीज पसंद है।

जिस समय उन्हें घर आना होता है, मेरी बेटियां सलवार कमीज पहन लेती हैं। वैसे उन्हें जींस से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सूट बहुत पसंद है इसलिए मैं भी बेटियों से कहती हूं कि अगर पिता को सूट बहुत पसंद है तो तुम सूट ही पहनों। धर्मेंद्र बहुत पारंपरिक और रूढ़िवादी हैं। उन्होंने आज तक मेरी कोई भी स्टेज परफॉर्मेंस नहीं देखी। हालांकि वे दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हैं। उन्हें लगता है कि मैं स्टेज पर बहुत अलग दिखती हूं। उन्हें लगता है कि जब भी मैं परफॉर्म करती हूं तो मैं उनकी नहीं होती। जाहिर है, मैं बहुत अलग दिखती हूं इसलिए वह मेरे शो नहीं देखना चाहते।

बता दें धर्मेंद्र-हेमा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी पहली फिल्म साल 1970 में आई 'तुम हसीन मैं जवान' थी। हेमा से पहले धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर के साथ शादी की थी, जिनसे उनके चार बच्चे सनी, बॉबी, विजेता व अजीता देओल हैं। हेमा पिछले कई सालों से राजनीति में एक्टिव हैं। वह इसी साल मथुरा सीट से फिर से भाजपा की लोकसभा सांसद चुनी गईं। दूसरी ओर, धर्मेंद्र भले ही 88 साल के हो चुके हैं, लेकिन वे काफी एक्टिव हैं। वे सोशल मीडिया पर फैंस से लगातार जुड़े रहते हैं। साथ ही फिल्मों में भी नजर आते हैं।

दो साल पहले हो गई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या, माता-पिता के IVF से हुआ बेटा

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा हो चुके हैं। सिद्धू के जाने के बाद उनकी याद में पिता बलकौर सिंह (60) और माता चरण कौर (58) ने IVF की मदद से फिर से मम्मी-पापा बनने का फैसला किया। इस साल 17 मार्च को उनके घर में एक बेटे ‘शुभदीप’ का जन्म हुआ। बलकौर व चरण इसे सिद्धू का दूसरा रूप मानते हैं। अब उन्होंने 8 महीने के बेटे की फोटो शेयर की है।

सिद्धू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक फैमिली फोटो साझा की। इसमें बलकौर-चरण शुभदीप के साथ हैं। शुभदीप बहुत ही क्यूट लग रहा है। उसने जींस-शर्ट के साथ गुलाबी पगड़ी पहनी है और वो मुस्कुरा भी रहा है। उन्होंने भावुक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “उन आँखों में एक अनोखी गहराई है, जो हमारे जीवन की हर सच्चाई को समझती है।

चेहरे की मासूमियत और शब्दों से परे, एक अनमोल चमक है, जो हमें हमेशा यह एहसास कराती है कि जिस चेहरे को हमने कभी आंसू भरी आंखों से ईश्वर को सौंपा था, वह अब ईश्वर की कृपा और सभी भाइयों और बहनों की प्रार्थनाओं से धन्य होकर एक छोटे रूप में हमारे पास लौट आया है। हम हमेशा वाहेगुरु की हम पर असीम कृपा के लिए ऋणी रहेंगे।” बता दें सिद्धू पंजाब से सुपरस्टार थे लेकिन 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 28 साल के थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री