न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रेखा को हेमा सहित इन सितारों ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, करवा चौथ पर शेफाली की याद में भावुक हुए पराग

दिग्गज एक्ट्रेस रेखा आज शुक्रवार (10 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रेखा 71 साल की हो गईं, लेकिन उनकी खूबसूरती देख ऐसा बिल्कुल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 9:03:23

2 News : रेखा को हेमा सहित इन सितारों ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, करवा चौथ पर शेफाली की याद में भावुक हुए पराग

दिग्गज एक्ट्रेस रेखा आज शुक्रवार (10 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रेखा 71 साल की हो गईं, लेकिन उनकी खूबसूरती देख ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता। वह मौजूदा दौर की एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। एवरग्रीन ब्यूटी के रूप में मशहूर रेखा जहां भी जाती हैं वहां महफिल लूट लेती हैं। रेखा ने खास तौर से 70-80 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाया। रेखा को अपने समकालीन सभी दिग्गज हीरो के साथ काम करने का मौका मिला। रेखा की जोड़ी सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन के साथ जमी। दोनों को सिल्वर स्क्रीन पर देख फैंस को लगता था जैसे वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

बहरहाल आज रेखा के लिए सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों द्वारा बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। धर्मेंद्र की पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस व मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। हेमा ने रेखा के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज एक बहुत ही प्यारी दोस्त रेखा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! अंदर से बाहर तक खूबसूरत, आइकॉनिक, उम्र से परे खूबसूरत रेखा इस इंडस्ट्री में मेरी सबसे करीबी दोस्तों में से एक रही हैं, हमेशा मेरी अच्छी सेहत की कामना करती रही हैं।

हम दोनों की मां हमारी प्रेरणा शक्ति थीं और हिंदी सिनेमा में हमारे करिअर बनाने की जिम्मेदार रही हैं। रेखा और मेरी जातीय पृष्ठभूमि हमें एक साथ बांधती है और हम अक्सर तमिल में पूरी आत्मीयता से बात करते हैं...ईश्वर से प्रार्थना है कि वह प्यारी रेखा को जीवन भर खुशियां और संतुष्टि प्रदान करें।” हेमा के बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी विश करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे, रेखा जी, आपको बहुत-बहुत सारा प्यार और स्वास्थ्य भेज रही हूं।” एक्टर जैकी श्रॉफ ने रेखा की पुरानी तस्वीरों का एक वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। जैकी ने रेखा की फिल्म का ही गाना 'आपकी आंखों में कुछ' लगाया है और जन्मदिन की बधाई दी है।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी रेखा के साथ फोटो पोस्ट कर बर्थडे की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे रेखा मां। आप ओजी हो। आपको आज और हमेशा के लिए ढेर सारा प्यार देती हूं, अच्छी हेल्थ और खुशियों की दुआ करती हूं। आपको अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हूं। मैं हमेशा आपके ग्रेस और होशियारी से इंस्पायर होती हूं।” एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने इंस्टा स्टोरी पर रेखा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आपके जैसा कभी कोई नहीं हो सकता। हैप्पी बर्थडे वन एंड ओनली रेखा जी।”

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रेखा की कुछ तस्वीरों के साथ लिखा, “प्रतिष्ठित महारानी रेखा जी। आपके जैसा कोई नहीं है। फिल्मों से लेकर आपके फोटो शूट तक और आपके हाव-भाव तक आप हमेशा एक ओरिजिनल हैं। जन्मदिन मुबारक हो। प्यार, सम्मान, जुनून बस ये सब आपके लिए। हमारे वोग अरबिया शूट से लेकर सभी साड़ियों और सभी तस्वीरों तक, और उन सभी गानों पर चर्चा करना जिन्हें लेकर मैं जुनूनी हूं, आपके साथ हमेशा मजा आता है।”

पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला का वीडियो शेयर कर ऐसे दिखाईं भावनाएं

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के 27 जून को अचानक निधन से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को भारी सदमा लगा था। उनके पति पराग त्यागी तो आज तक शेफाली के दुख में डूबे हुए हैं। वे शेफाली को लेकर अपने सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब आज शुक्रवार (10 अक्टूबर) को करवा चौथ के दिन पराग ने शेफाली को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर की है। पराग ने इंस्टाग्राम पर शेफाली की पुरानी तस्वीरों का वीडियो साझा किया और लिखा, “मैं आपका इंतजार करूंगा हमेशा, चाहे मुझे आकाश में आना क्यों न पड़े।

और अगर मैं वहां भी आपको नहीं ढूंढ पाया तो मैं गुहार लगाऊंगा कि आपको ढूंढने की और आपको याद दिलाऊंगा आपके वादे और कस्में कि आप मेरी हो। कोई मायने नहीं रखता कि क्या हुआ, मेरा प्यार हमेशा आपका ही रहेगा, कोई मायने नहीं रखता कि वे क्या कहेंगे, आप हमेशा मेरे लिए वही एक रहेंगी जिसे मैंने सराहा है। मैं हमेशा आपका इंतजार करूंगा। आपसे वहां मिलूंगा और अब उस घड़ी का इंतजार नहीं हो रहा है। प्लीज मुझे जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी बुला लो, मैं आपके बगैर सांस भी नहीं ले पा रहा हूं मेरी परी।”

पराग ने शेफाली के नाम पर एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जिसमें उन्होंने 'कांटा लगा' गर्ल से जुड़ी घटनाएं और यादें साझा की हैं। पराग ने शेफाली का टैटू अपने सीने पर बनवाया है। गौरतलब है कि शेफाली के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी। हालांकि पुलिस को संदेह था कि उपवास के दौरान लिए गए इंजेक्शन उनकी मौत का कारण बने थे। काम की बात करें तो शेफाली को 'बिग बॉस 11', 'नच बलिए' और सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में भी देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह